AK Sharma

धनतेरस से दीपावली तक पूरे प्रदेश में मिलेगी कटौती मुक्त बिजली: एके शर्मा

433 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर प्रकाशपर्व दीपावली के अवसर पर प्रदेश के सभी क्षेत्रों को कटौती मुक्त 24 घण्टे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी।

यह जानकारी देते हुये नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने बताया कि प्रदेशवासियों की सुविधा को ध्यान में रखकर सरकार ने धनतेरस एवं दीपावली जैसे त्योहारों पर पूरे प्रदेश को कटौती मुक्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है।

उप्र पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष एम देवराज ने सभी डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशकों, मुख्य अभियन्ताओं सहित विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सरकार की मंशा के अनुरूप प्रदेश के सभी क्षेत्रों को कटौती मुक्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में पूरी सावधानी बरतें। साथ ही कटौती मुक्त आपूर्ति सुनिश्चित करें। स्थानीय स्तर पर विद्युत आपूर्ति में आने वाले अवरोधों को भी कम से कम समय में ठीक करने हेतु आवश्यक व्यवस्था कर लें।

कारपोरेशन प्रबन्धन द्वारा इस संदर्भ में डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशकों को विस्तृत दिशा निर्देश जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि सभी वितरण परिवर्तकों का प्रिवेन्टिव मेन्टिनेन्स यथा परिवर्तक में तेल की स्थिति, लोड बैलेसिंग, उचित क्षमता के फ्यूज एवं अर्थिंग की जांच इत्यादि सुनिश्चित करा ली जाये।

ऊर्जा मंत्री ने बिलिंग में शीघ्र सुधार न होने पर सख्त कार्रवाई करने की दी चेतावनी

डिस्कॉम स्तर पर तथा जनपद स्तर पर विशेष कंट्रोल रूम स्थापित करते हुए यह सुनिश्चित किया जाये कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए सभी व्यवस्थायें पूर्व में ही सुनिश्चित कर ली गई है। अप्रत्याशित ब्रेकडाउन होने की दशा में शीघ्रातिशीघ्र विद्युत आपूर्ति को चालू करने के लिए पर्याप्त संख्या में मरम्मत गैंगों की पूर्व से ही व्यवस्था कर ली जाये। यह चेक करा लिया जाये कि वितरण परिवर्तक अतिभारित तो नही है तथा वितरण परिवर्तकों का समय से अनुरक्षण सुनिश्चित करते हुए आकलित मांग के सापेक्ष वितरण परिवर्तक की यथा आवश्यक क्षमता उपलबध करा ली जाये।

Related Post

Mock drill

मॉक ड्रिल प्रदेश को हर परिस्थिति के लिए तैयार करने की दिशा में अहम कदम: सीएम योगी

Posted by - January 23, 2026 0
लखनऊ: देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से आज भारत माता के महान सपूत और स्वाधीनता आंदोलन के महानायक…
Cow

स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसपोर्टेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार

Posted by - August 26, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के गौ पालकों की आय बढ़ाने, आत्मनिर्भर बनाने एवं स्वदेशी नस्ल की गायों के प्रति उनका रुझान बढ़ाने…
CM Yogi

सीएम योगी ने चित्रकूट में लगाया पौधा, 3 ग्राम प्रधानों को किया सम्मानित

Posted by - July 5, 2022 0
चित्रकूट: वन महोत्सव भारत सरकार द्वारा वृक्षारोपण को प्रोत्साहन देने के लिए प्रति वर्ष 5 जुलाई को मनाया जाता है।…
Incubation Centers

उत्तर प्रदेश में नवाचार की नई परंपरा, इनक्यूबेशन सेंटर बने विकास के अग्रदूत

Posted by - December 5, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) ने पिछले आठ वर्षों में इनक्यूबेशन (Incubation Centers) आधारित नवाचार को…
AK Sharma

कॉल सेंटर की व्यवस्था को बेहतर ढंग से करें संचालित: एके शर्मा

Posted by - July 9, 2023 0
वाराणसी/लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके.शर्मा (AK Sharma) ने शनिवार को वाराणसी पहुंचकर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम…