Baraatis

सुकून से सो रहे बारातियों को बेकाबू वाहन ने रोंदा, छह की गई जान

508 0

चित्रकूट: झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भरतकूप थाना इलाके में रौली गांव में टमाटर लदे बेकाबू वाहन ने सड़क किनारे सो रहे बारातियों (Baraatis) को रोंद दिया। जिसमे पांच की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की अस्पताल में दम तोड़ दिया। वही दो घायल लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद परिवार ने आक्रोश दिखाते हुए सड़क जामकर हंगामा करने लगे और मुआवजे की मांग की।

बांदा जिले के जारी गांव से रामचरण के बेटे की शुक्रवार को रौली गांव निवासी चुन्नीलाल के घर बारात आयीं थी। इस बाद अधिकांश बाराती हाईवे के किनारे स्थित घर के बाहर लेटे हुए थे लेकिन उन्हें नहीं पता थी की ये उनकी आखिरी रात होगी। शनिवार तड़के करीब पांच बजे अतर्रा से टमाटर लादकर कर्वी की ओर आ रहे बेकाबू पिकअप ने आठ लोगों को कुचल दिया। हादसे में ग्राम जारी निवासी नरेश, अरविन्द, रामरूप और छक्का एवं सोमदत्त निवासी कौहरी की मौके पर ही मौत हो गई। भानू, रामनायण और भगवानदास गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना से गुस्साएं परिवार व ग्रामीणों ने शवों को हाइवे पर रखकर हंगामा किया, जिससे वाहनों का लम्बा जाम लग गया। इसकी खबर लगते ही डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला और एसपी अतुल शर्मा ने मृतकों के परिजनों को सांतवना देकर शासन से हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद परिवार माने और सड़क से शवों को हटाया। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान घायल भानु की भी मौत हो गई। इस हादसे में कुल छह लोगों की मौत हुई है।

श्रीलंका को संकट से नहीं उभार पाए राष्ट्रपति, आवास छोड़कर हुए फरार

इस घटना की खबर लागते ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवार को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है।

बकरीद पर कुर्बानी से बकरों का अपहरण, 40 बकरों से लदी वैन को लूटा

Related Post

cm yogi

जो अच्छा काम करेगा वो सरकारी सेवा में लिया जाएगा: सीएम योगी

Posted by - October 21, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री फेलोशिप (CM Fellowship) के सभी 100 शोधार्थी अपने आकांक्षात्मक विकासखंडों में काम करने के साथ ग्रामीण विकास पर…
CM Yogi

योगी ने राज्य का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया

Posted by - March 24, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को मंगलवार को लोकभवन में आयोजित…
AK Sharma

उपभोक्ता के लिए आखिरी मौका, जल्दी पायें अपने बकाये बिल से मुक्ति: ए0के0शर्मा

Posted by - June 27, 2022 0
लखनऊ: प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर प्रदेश सरकार ने बकायेदार…

श्री रामस्वरूप में आयोजित हुईं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

Posted by - May 15, 2022 0
लखनऊ। श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय (Shri Ramswaroop Memorial University) के तत्वावधान में आयोजित इण्टर कॉलेजिएट पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता (Poster Making…
CM Yogi

दुनिया में भारत को कोसने वाले, लोकतंत्र का गला घोंटते रहे हैं: सीएम योगी

Posted by - March 12, 2023 0
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को राहुल गांधी का नाम लिए बिना ही कांग्रेस…