Maharishi Dayanand University

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की यूजी तथा पीजी परीक्षाएं आज से शुरू

250 0

चंडीगढ़। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (Maharishi Dayanand University)  रोहतक (एमडीयू) की स्नातकीय (यूजी) तथा स्नातकोत्तर (पीजी) परीक्षाएं आज से प्रारंभ हो गई हैं।

एमडीयू (Maharishi Dayanand University) कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने आज रोहतक में विश्वविद्यालय परिसर तथा संबद्ध महाविद्यालय में परीक्षा केन्द्रों का दौरा कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

प्रो. राजबीर सिंह ने संबंधित परीक्षा केंद्र अधीक्षकों, परीक्षकों से परीक्षा व्यवस्था की फीडबैक ली। उन्होंने परीक्षार्थियों से संवाद भी किया। एमडीयू के डीन, एकेडमिक एफेयर्स प्रो. ए.एस. मान इस दौरे के दौरान साथ रहे।

कुलपति तथा डीन ने सबसे पहले जाट महाविद्यालय, रोहतक का औचक निरीक्षण किया। तदुपरांत कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने एमडीयू कैंपस में विधि विभाग, इमसॉर तथा आईएचटीम में संचालित परीक्षाओं का जायजा लिया।

एमडीयू (Maharishi Dayanand University) के यूजी/पीजी के 103 पेपरों की परीक्षाएं आज एमडीयू कैंपस तथा संबद्ध महाविद्यालयों में बनाए गए परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गईं।

Related Post

CM Nayab Singh

भारत को पुन: विश्व गुरु बनाने के लिए महर्षि दयानंद की शिक्षाओं को अपनाने की जरूरत : नायब सैनी

Posted by - November 10, 2024 0
कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र गुरुकुल में आयोजित दो दिवसीय आर्य प्रतिनिधि महासम्मेलन आज सम्पन्न हो गया है. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के…
Recruitment

नौकरी की कर रहे तलाश, तो देखें इन पदों पर निकली भर्ती

Posted by - July 14, 2022 0
राजनांदगांव: कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देशन में सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाईजर के पदों पर भर्ती (Recruitment) के लिए प्लेसमेंट कैंप…
CM Yogi

शोध, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केंद्र बनेंगे प्रदेश के विश्वविद्यालय

Posted by - September 24, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के विश्वविद्यालयों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा…