U.P Board

U.P Board 12वीं: अंग्रेजी की परीक्षा रद्द होने के बाद नई तारीख का हुआ एलान

612 0

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के 24 जिलों में आज बुधवार को यूपी बोर्ड (U.P Board) की 12वीं कक्षा की अंग्रेजी (English) की परीक्षा (Exam) द्वितीय पाली में 2 बजे से होने वाली थी कि इससे पहले आदेश आ गया कि पेपर लीक होने की वजह से परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। परीक्षा रद्द होने के बाद अब अगली तारीख का एलान कर दिया गया है। यूपी बोर्ड की 12वीं कक्षा की अंग्रेजी (English) की परीक्षा अब 13 अप्रैल को प्रथम पाली सुबह 8 से 11:15 बजे तक होगी। जिन 24 जिलों में परीक्षा रद्द हुई है उन जगहों पर 13 अप्रैल को अंग्रेजी की परीक्षा होगी।

अंग्रेजी का पेपर लीक होने पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के शिक्षा निदेशक एवं सभापति विनय कुमार पाण्डेय ने कहा कि जनपद बलिया में आज दिनांक 30-3-2022 की द्वितीय पाली में इण्टर मीडिएट की अंग्रेजी विषय के प्रश्न पत्र के लीक की आशंका के दृष्टिगत 24- जिलों में समस्त परीक्षा केन्द्रों की द्वितीय पाली की परीक्षा निरस्त किए जाने का निर्णय लिया गया है। अंग्रेजी की परीक्षा आज दोपहर दो बजे होने वाली थी। परीक्षा रद्द होने के बाद अगली तारीख का एलान अभी नहीं हुआ है। इसके बारे में बोर्ड जल्दी सूचना जारी होगी है।

यह भी पढ़ें : पति-पत्नी का सहारा बनेगी धामी सरकार, दोनों को मिलेगी वृद्घावस्था पेंशन

इन जिलों में 13 अप्रैल को होगी परीक्षा

1- आगरा 2. मैनपुरी 3.मथुरा 4.अलीगढ़ 5.गाजियाबाद 6. बागपत 7 बदायूं 8 शाहजहांपुर 9उन्नाव 10.सीतापुर 11.ललितपुर 12.महोबा 13.जालौन 14 चित्रकूट 15.अम्बेडकरनगर 16.प्रतापगढ़ 17.गोंडा 18.गोरखपुरी 19.आजमगढ़ 20. बलिया 21.वाराणसी 22.कानपुर देहात 23.एटा 24.शामली

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर: 24 जिलों में UP बोर्ड की 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा रद्द

Related Post

CM Yogi

पहले बेटियां थीं असुरक्षित, अब खुद गढ़ रही हैं अपना भविष्य : सीएम योगी

Posted by - September 20, 2025 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को लोकभवन सभागार में नारी की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के…
CM Yogi

रामोजी ग्रुप के संस्थापक रामोजी राव के निधन पर सीएम योगी ने जताया शोक

Posted by - June 8, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) ने रामोजी ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन रामोजी राव (Ramoji…
education

उप्र की व्यावसायिक और प्राविधिक शिक्षा के क्षेत्र में अभिनव पहल

Posted by - May 8, 2022 0
लखनऊ। व्यावसायिक ( Vocational) और प्राविधिक (technical education) शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वाकांक्षी पहल करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार…