PFI Office raid by up stf

मथुरा : दो पीएफआई सदस्यों की कोर्ट में पेशी आज

677 0
मथुरा : पिछले दिनों लखनऊ में पीएफआई (PFI Members) (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) के 2 सदस्यों को एटीएस की टीम ने विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया था। आज जनपद मथुरा के एडीजे प्रथम कोर्ट में दोनों आरोपी फिरोज खान और अंसद बरूद्दीन को बी वारंट पर मथुरा लाया जा रहा है।

 पिछले दिनों राजधानी लखनऊ में पीएफआई के दो सदस्य अंसद बरूद्दीन ओर फिरोज खान को एटीएस की टीम ने विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया था। ये दोनों पीएफआई सदस्य मथुरा जिला कारागार में बंद पीएफआई सदस्यों के नजदीकी बताए जा रहे हैं। 4 फरवरी को नोएडा एसटीएफ की टीम ने दोनों आरोपियों से पूछताछ के लिए मथुरा एडीजे प्रथम कोर्ट से बी वारंट जारी कराया था। लखनऊ पुलिस दोनों आरोपियों को कुछ ही देर बाद मथुरा न्यायालय लेकर पहुंच रही है।

पीएफआई मामले में एसटीएफ कर रही जांच

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) (PFI Members)  संगठन के पकड़े गए सदस्यों के मामले में जांच नोएडा एसटीएफ की टीम कर रही है। फिलहाल जनपद के जिला कारागार में पीएफआई के 5 सदस्य अतीकुर्रहमान, मसूद, आलम, सिद्दीकी और रउफ शरीफ जिला कारागार में बंद हैं। पीएफआई मामले में नोएडा एसटीएफ की टीम मामले की जांच कर रही है।

एसटीएफ के अधिकारी आज पीएफआई के 2 सदस्यों फिरोज खान और अंसद बरूद्दीन से पूछताछ के लिए एडीजे प्रथम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल कर सकते हैं। लखनऊ पुलिस सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के बीच दोनों पीएफआई सदस्यों को लेकर मथुरा पहुंच रही है।

Related Post

Saryu Aarti

अयोध्या दीपोत्सव 2025: योगी सरकार की प्रेरणा से सरयू तट पर गूंजेगी मां सरयू की महाआरती

Posted by - October 17, 2025 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में इस बार का दीपोत्सव 2025 (Deepotsav) अयोध्या को नई ऐतिहासिक ऊंचाइयों…
film city

जून में शुरू हो सकता है सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट इंटरनेशनल फिल्म सिटी का निर्माण

Posted by - May 24, 2025 0
लखनऊ/ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के ड्रीम प्रोजेक्ट “इंटरनेशनल फिल्म सिटी” (International Film City) का निर्माण कार्य इस…
CM Yogi

गुरु पूर्णिमा पर शिष्य और गुरु, दोनों भूमिका में दिखेंगे सीएम योगी

Posted by - July 8, 2025 0
गोरखपुर। सनातन विचार दर्शन एवं संस्कृति में गुरु-शिष्य के रिश्ते को प्रतिष्ठित करने वाले पावन पर्व गुरु पूर्णिमा गोरक्षपीठ के…
pm modi

जेल से बाहर निकलने के लिए चुनाव का इंतजार कर रहे अपराधी : पीएम मोदी

Posted by - February 7, 2022 0
बिजनौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज सोमवार को बिजनौर की जनसभा को वर्चुअली संबोधित किया। इसमें उन्होंने सपा…