transfers

दो IPS और तीन PPS अफसरों का तबादला

1075 0

राज्य सरकार ने बुधवार को दो आईपीएस (IPS) अफसरों और प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) संवर्ग के तीन पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला किया है।

दोनों आईपीएस अफसरों को उनके पदोन्नति के बाद उसी जनपद में तैनात किया गया है। इनमें कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात 2016 बैच के आईपीएस निखिल पाठक है। जो सहायक पुलिस आयुक्त के पद से अपर पुलिस उपायुक्त बने है। उन्हें कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के पद पर तैनाती दी गई है।

इसी तरह गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी श्रद्धा नरेन्द्र पांडेय को सहायक पुलिस आयुक्त के पद से अपर पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के पद तैनाती मिली है।

इसके अलावा पीपीएस संवर्ग के अधिकारियों में अरुण कुमार सिंह को एलआईयू सीओ गोरखपुर से सहायक सेनानायक 45वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़, अभिषेक कुमार राहुल को सीओ झांसी से सीओ एलआइयू गोरखपुर और श्वेताभ पांडेय को सीओ स्थापना पुलिस मुख्यालय से सीओ अलीगढ़ भेजा गया है।

Related Post

AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने नगरों की साफ-सफाई, सुंदरीकरण और बेहतर व्यवस्थापन की समीक्षा की

Posted by - February 26, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने आयुष और नगर विकास विभाग के अधिकारियों…
Maha Kumbh

महाकुंभ में फसाड लाइट्स से जगमग होंगे संगम नगरी के पौराणिक मंदिर

Posted by - October 28, 2024 0
प्रयागराज । प्रयागराज में आयोजित होने जा रहे महाकुंभ (Maha Kumbh) में दुनिया के कोने – कोने से करोड़ों श्रद्धालुओं और…
UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता

भारत में ज्यादा है धार्मिक आजादी, CAA पर पीएम मोदी से की बात : डोनाल्ड ट्रंप

Posted by - February 25, 2020 0
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत दौरे का आखिरी दिन कहा कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी धार्मिक स्वतंत्रता पर…

राहुल गांधी बोले-‘मोदीनॉमिक्स’ ने देश की अर्थव्यवस्था को डुबो दिया

Posted by - November 15, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ग्रामीण क्षेत्रों में प्रति व्यक्ति द्वारा खर्च की औसत राशि में…