grenede attack

कश्मीर यूनिवर्सिटी गेट पर ग्रेनेड हमले में दो नागरिक घायल, सर्च ऑपरेशन शुरू

844 0

नई दिल्ली। कश्मीर यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर आतंकियों ने मंगलवार को ग्रेनेड हमला किया है। इस हमले में दो स्थानीय नागरिक घायल हो गए हैं। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। आतंकियों की धरपकड़ के लिए पूरे इलाके में नाकेबंदी की गई है। वहीं पुलिस ने इस हमले को संदिग्ध बताया है। उनका कहना है कि यह ग्रेनेड हमला है या नहीं इस मामले की जांच की जा रही है।

सुन्नी वक्फ बोर्ड अयोध्या फैसले पर दायर नहीं करेगा पुनर्विचार याचिका 

इससे पहले चार नवंबर को श्रीनगर शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके हरि सिंह स्ट्रीट में आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया था। इसमें एक गैर कश्मीरी खिलौना बेचने वाले की मौत हो गई थी। जबिक 38 लोग घायल हुए थे। हालांकि, पुलिस ने इस घटना में घायलों की संख्या 15 बताई थी। घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

बता दें कि सेना की सतर्कता, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति व कश्मीर के बदलते हालात से आतंकी पूरी तरह से बौखलाए हुए हैं। लोगों में दहशत फैलाने के लिए आतंकवादी इस तरह की वारदात को अंजाम की नापाक कोशिशें कर रहे हैं।

Related Post

CM Yogi

लोकमंगल को समर्पित है श्री गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा – सीएम योगी आदित्यनाथ

Posted by - February 6, 2026 0
लखनऊ। नेशनल मेडिकोस ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ) के अवध व गोरक्ष प्रांत की तरफ से श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास और अन्य…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी बोले-योजनाओं में नवाचार पर ध्यान दें अधिकारी, बनाएं विस्तृत एक्शन प्लान

Posted by - August 7, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य हित से जुड़ी योजनाओं के नीति-निर्धारण और सरकार की ओर से संचालित…

महिलाओं के विकास के लिए जानें सरकार ने कितनी जारी की योजनाए

Posted by - June 4, 2019 0
डेस्क। महिलाओं के विकास के लिए सरकार ने कुछ योजनाओं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना…