दो बाइको की आपस मे भिडत, पांच घायल

दो बाइको की आपस मे भिडत, पांच घायल

1036 0

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के कनकहा मोड़ के पास गुरूवार को दो बाइके आमने -सामने टकरा गयी,जिसमें दोनो बाइको पर सवार पांच लोग घायल हो गये,सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायलो को इलाज के लिये सीएचसी लेकर गयी,जहां इमरजेंसी मे मौजूद डाक्टर ने तीन की हालत गम्भीर देख ट्रामा सेन्टर रिफर कर दिया,जिसके बाद परिजन उन्हे एम्बुलेंस से इलाज के लिये ट्रामा सेन्टर लेकर गये।

भाजपा महिला नेता की बाइक सवार ने चेन लूटी

प्राप्त जानकारी के अनुसार निगोहा के अघईया गांव निवासी अयोध्या प्रसाद अपने साथी मजदूरो रामभरोसे व बच्चा के साथ बिन्दौवा गांव की एक साइड पर मजदूरी कर वापस बाइक से अपने घर जा रहे थे,उनकी बाइक जैसे ही कनकहा मोड़ के पास पहुंची ही थी की अचानक कनकहा जाने के लिये मुड़ी पन्नालाल निवासी देवती थाना नगराम की बाइक से सामने से टकरा गयी,जिसमें दोनो बाइक सवार बुद्वा,पन्नालाल,अयोध्या,रामभरोसे,बच्चा घायल हो गये,जिन्हे सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिये सीएचसी भेजने के साथ परिजनो को सूचना दी।जहां मौजूद डाक्टर ने बुद्वालाल,रामभरोसे,अयोध्या की हालत गम्भीर देख ट्रामा सेन्टर रिफर कर दिया।जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन तीनो को एम्बुलेंस से इलाज के लिये ट्रामा सेन्टर लेकर चले गये

 

Related Post

CM Dhami

श्रमिकों की वापसी के जश्न में धामी के सरकारी आवास में मनाया गया ईगास

Posted by - November 29, 2023 0
देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में 17 दिनों तक फसे रहने के बाद 41 श्रमिकों की…
Sanjeev Balyan

संजीव बालियान ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Posted by - June 18, 2022 0
देहरादून: केंद्रीय राज्य मंत्री पशुपालन (Animal husbandry) , डेयरी एवं मत्स्य पालन भरत सरकार मंत्री संजीव बालियान (Sanjeev Balyan) परमार्थ…