suil lahri rashmi deshai deepika chikhaliya,- Ram Mandir Bhumi Poojan

राम मंदिर भूमि पूजन : टीवी स्टार्स ने भी ऐतिहासिक दिन पर शेयर की अपनी फीलिंग

1029 0

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज औपचारिक तौर पर राम मंदिर निर्माण के लिए नींव रख दी है। इस मौके पर पूरे देश के लोगों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग सोशल मीडिया पर जय श्री राम के नारों के साथ अपनी फीलिंग्स शेयर कर रहे हैं।

टीवी के स्टार्स भी राम मंदिर की नींव पड़ने पर खुशी जता रहे हैं।  रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया, टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और बिग बॉस कंटेस्टेंट रश्मि देसाई और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने भी सरकार को बधाई दी है।

रामायाण में सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने भी इसे सभी भारतीयों के लिए एक बड़ी जीत बताया। दीपिका ने ट्विटर पर लिखा,”यह सभी भारतीयों के लिए महान जीत का दिन है। ज्योत से ज्योत जलाते चलो राम का नाम जपते चलो।” दीपिका ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ टैग भी किया है।

रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने इसे ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि देश की 500 साल पुरानी समस्या खत्म हो गई। उन्होंने ट्वीट में लिखा,”आज 5 अगस्त है, एक ऐतिहासिक दिन की तरह आज का दिन मनाया जाएगा।

भारतवर्ष के इतिहास में 15 अगस्त की तरह आज का दिन भी हमेशा याद किया जाएगा। सभी भारतवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई देते हुए जय श्री राम का नारा लगाया।

 

टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने ट्वीट कर लिखा,”यह एक ऐतिहासिक दिन है… इसे देखकर मै खुद को खुशनसीब समझती हूं। ” इसके साथ ही उन्होंने राम मंदिर और जय श्रीराम हैशटैग के साथ लिखा।

 

Related Post

petrol and diesel

पेट्रोल-डीजल में आई भारी उछाल, जानें सभी राज्यों के दाम, MP में सबसे महंगा

Posted by - December 9, 2019 0
बिजनेस डेस्क। आज सोमवार सप्ताह के पहले दिन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बारी उछाल देखने को मिली। ये…
Mamta Banerjee

ममता ने की चुनाव आयोग से अपील- लोगों की जान के साथ न खेलें, जल्द समाप्त करें चुनाव

Posted by - April 19, 2021 0
पश्चिम बंगाल। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चाकुलिया में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं चुनाव आयोग से हाथ…