suil lahri rashmi deshai deepika chikhaliya,- Ram Mandir Bhumi Poojan

राम मंदिर भूमि पूजन : टीवी स्टार्स ने भी ऐतिहासिक दिन पर शेयर की अपनी फीलिंग

1116 0

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज औपचारिक तौर पर राम मंदिर निर्माण के लिए नींव रख दी है। इस मौके पर पूरे देश के लोगों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग सोशल मीडिया पर जय श्री राम के नारों के साथ अपनी फीलिंग्स शेयर कर रहे हैं।

टीवी के स्टार्स भी राम मंदिर की नींव पड़ने पर खुशी जता रहे हैं।  रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया, टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और बिग बॉस कंटेस्टेंट रश्मि देसाई और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने भी सरकार को बधाई दी है।

रामायाण में सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने भी इसे सभी भारतीयों के लिए एक बड़ी जीत बताया। दीपिका ने ट्विटर पर लिखा,”यह सभी भारतीयों के लिए महान जीत का दिन है। ज्योत से ज्योत जलाते चलो राम का नाम जपते चलो।” दीपिका ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ टैग भी किया है।

रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने इसे ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि देश की 500 साल पुरानी समस्या खत्म हो गई। उन्होंने ट्वीट में लिखा,”आज 5 अगस्त है, एक ऐतिहासिक दिन की तरह आज का दिन मनाया जाएगा।

https://twitter.com/LahriSunil/status/1290899190810173442

भारतवर्ष के इतिहास में 15 अगस्त की तरह आज का दिन भी हमेशा याद किया जाएगा। सभी भारतवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई देते हुए जय श्री राम का नारा लगाया।

 

https://twitter.com/TheRashamiDesai/status/1290898212270694400

टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने ट्वीट कर लिखा,”यह एक ऐतिहासिक दिन है… इसे देखकर मै खुद को खुशनसीब समझती हूं। ” इसके साथ ही उन्होंने राम मंदिर और जय श्रीराम हैशटैग के साथ लिखा।

 

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

पीएम स्वनिधि योजना में धमतरी जिला पुरस्कृत

Posted by - December 14, 2024 0
धमतरी। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पी.एम.स्वनिधि) योजना में धमतरी जिले को सफलता मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM…
Savin Bansal

सगे बेटे व पत्नी के लिए ही खतरे का सबब बना शस्त्र, डीएम ने मौके पर ही किया लाईसेंस निलम्बित

Posted by - July 14, 2025 0
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार की भांति इस सोमवार को भी क्लेक्ट्रेट सभागार…
सानिया मिर्जा

होबार्ट इंटरनेशनल महिला युगल के फाइनल में पहुंची सानिया मिर्जा

Posted by - January 17, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा व यूक्रेन की नादिया किचेनोक के साथ होबार्ट इंटरनेशनल महिला युगल फाइनल में…