टूट सकती है कोहली-शास्त्री की जोड़ी, 4 नए दावेदार

662 0

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हार के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री की काफी आलोचना हो रही है। रवि शास्त्री के कोच रहते भारत लगातार पांचवीं बार आईसीसी टूर्नामेंट जीतने से चूका है। शास्त्री का कार्यकाल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो रहा है। अगर बतौर कोच रवि शास्त्री का प्रदर्शन नहीं सुधरा तो टीम इंडिया को नया कोच मिलना लगभग तय लग रहा है। ऐसे में रवि शास्त्री की जगह टीम इंडिया के कोच बनने के 4 बड़े दावेदार हैं।

सबसे पहला नाम सामने आ रहा है राहुल द्रविड़ का।बीसीसीआई ने राहुल द्रविड़ को श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का कोच बनाया है। राहुल द्रविड़ की कोचिंग में भारत की अंडर-19 टीम ने 2018 में वर्ल्ड कप जीता था।

दूसरा नाम है न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन का माइक हेसन वर्ल्ड क्रिकेट में बहुत कामयाब कोच रहे हैं। उनकी कोचिंग में न्यूजीलैंड की टीम ने 2015 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई थी। माइक हेसन 2012 से 2018 तक न्यूजीलैंड के कोच रहे थे। मौजूदा समय में माइक हेसन आईपीएल में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशंस हैं।

तीसरा नाम है टॉम मूडी का। टॉम मूडी मौजूदा समय में IPL में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशंस हैं। टॉम मूडी ने साल 2017 में टीम इंडिया के कोच पद के लिए इंटरव्यू दिया था। उन्होंने कोच के सेलेक्शन प्रोसेस में रवि शास्त्री को कड़ी टक्कर दी थी, लेकिन विराट कोहली की पसंद का ख्याल रखते हुए शास्त्री को कोच बनाया गया। वह टीम इंडिया का कोच बनने के लिए बड़े दावेदार हैं।

चौथा नाम है भारत के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग का। सहवाग पहले भी टीम इंडिया का कोच बनने के लिए आवेदन कर चुके हैं। हालांकि उनके पास कोचिंग का अनुभव नहीं है, लेकिन बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली से उनके रिश्ते अच्छे रहे हैं। ऐसे में उन्हें मौका मिल सकता है।

Related Post

CM Dhami

धामी ने जिला अस्पताल चंपावत में सिटी स्कैन मशीन का किया लोकार्पण

Posted by - August 31, 2024 0
चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को जिला अस्पताल चंपावत में सिटी स्कैन मशीन का लोकार्पण किया।…
रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव

रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव

Posted by - March 30, 2021 0
विभूतिखण्ड क्षेत्र में विराजखण्ड स्थित रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में सोमवार सुबह तकरीबन 35 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शव के शिनाख्त के प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों ने हत्याकर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी में गांजा तस्कर हुए गिरफ्तार  जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह कुछ लोग रेलवे ट्रैक के पास से निकले। झाड़ियों के पास महिला का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव मिलने से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर विभूतिखण्ड पुलिस पहुंची। आस पड़ोस के लोगों की मदद से महिला के शव की शिनाख्त का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। शिनाख़्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इंस्पेक्टर चंद्र शेखर सिंह ने बताया कि महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला विक्षिप्त बताई जा रही है। इसकी उम्र करीब 35 वर्ष है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाई की जाएगी। वहीं, प्रयत्क्षदर्शियों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला की शिनाख्त के लिए उसकी फोटो शहरी और ग्रामीण इलाकों समेत आस पड़ोस के जनपदों के थानों में भेजी गई है। हाल में थाना क्षेत्रों से लापता हुई महिलाओं का ब्यौरा इकट्ठा किया जा रहा है। सड़क हादसों में आधा दर्जन की हुई मौत उनके परिवारीजनों को सूचना दी जा रही।इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला की शिनाख्त के हर तरह से प्रयास किए जा रहे हैं,72 घण्टे तक शव को मच्युर्री में रखा जाएगा। शिनाख्त न होने पर 72 घण्टे बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस उनका अंतिम संस्कार कराएगी।…

दिल्ली में एके-47 और हैंड ग्रेनेड के साथ पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार

Posted by - October 12, 2021 0
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक पाकिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार…
25 thousand government jobs in four years: CM Dhami

सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद नहीं हुआ एक भी भर्ती परीक्षा पेपरलीक: सीएम धामी

Posted by - September 6, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के चार साल के कार्यकाल में युवा वर्ग सबसे बड़ा लाभार्थी बनकर उभरा…