फेस पर ये फ्रूट पैक लाएगा गज़ब का निखार

233 0

अपने चेहरे को सभी खूबसूरत और बेदाग़ बनाना चाहते है. जिसके लिए कई महिलाए ब्यूटी पार्लर जाकर ढेरों रूपए भी खर्च करती है. लेकिन फिर भी उनके चेहरे पर वो नेचुरल ग्लो नही आ पता. अपने निखार को बनाएं रखने के लिए आप फ्रूट फेस पैक (fruit face pack) का भी इस्तेमाल कर सकती है. फ्रूट्स जितना फायदेमंद सेहत के लिए होता है, उतना ही त्वचा की रंगत निखारने में भी. ये होममेड फ्रूट फेस पैक (fruit face pack) बनाने में भी बहुत आसान होते हैं. तो चलिए आपको बताते हैं ऐसे ही 5 इफेक्टीव फ्रूट फेस पैक्स के बारे में.

बनाना फेस पैक (fruit face pack) 

केले को अच्छी तरह मैश करें। इसे पूरे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो दें। इसके बाद चेहरा ठंडे पानी से धोएं। फिर हल्के हाथों से चेहरा पोंछकर टोनर लगाएं। बनाना फेस पैक त्वचा के लिए टॉनिक का काम करता है और त्वचा को हेल्दी और खूबसूरत बनाता है।

अंगूर फेस पैक (fruit face pack) 

अंगूर को पीसकर पेस्ट तैयार करें। फिर इसे अपने चेहरे पर दर्दन पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें। ध्यान रखें कि अंगूर का पेस्ट मुंह और आंखों के आसपास की महीन रेखाओं पर अधिक लगना चाहिए। इसे 20 मिनट चेहरे पर लगाकर रखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें। अंगूर फेस पैक से झुर्रियां कम होगी और त्वचा जवां नजर आएगी।

एवोकाडो फेस पैक (fruit face pack) 

एवोकाडो में प्राकृतिक तेल और वसा जैसे गुण पाएं जाते हैं, जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। यह त्वचा को नमी प्रदान करता है। इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले एवोकाडो मैश कर लें। इस पेस्‍ट को अपने चेहरे पर लगाएं और इसे दस मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें। इस मास्क को एक हफ्ते में कम से कम 2 बार जरूर लगाएं।

जलन और खुजली को ये आसान उपाय करेंगे दूर

अनन्नास फेस पैक (fruit face pack) 

बाहर जाने से पहले चेहरे पर अनन्नास की स्लाइस या जूस लगाएं और सूखने दें। फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इस पैक को लगाने से चेहरे पर फ्रेशनेस नजर आएगी। साथ ही त्वचा इसे पेस्ट से त्वचा की मृत कोशिकाएं भी घुलकर धुल जाती हैं और बढ़ती उम्र की निशानियां कम नजर आती हैं।

सेब फेस पैक (fruit face pack) 

सेब को पीस कर चेहरे पर 10-20 मिनट लगाकर रखें और उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। चाहें तो इसमें आटा या बेसन मिलाएं ताकि ये चेहरे पर चिपक सके। इस फेस फैक से मिनटों में त्वचा की खूबसूरती बढ़ जाती है। सेब स्किन को क्लीन करने के साथ-साथ महीन रेखाएं व चेहरे पर उभरी किसी भी तरह की सूजन भी कम करता है।

अपने सोने के तरीके से जानें अपना भविष्य

Related Post

CM Yogi participated in the Uttarakhand festival

इस प्रकार के महोत्सव न मनाएं तो बहुत से लोग अपनी संस्कृति से विमुख हो जाएंगे: सीएम योगी

Posted by - November 16, 2025 0
लखनऊ। लखनऊ में चल रहे उत्तराखंड महोत्सव (Uttarakhand Mahotsav)में मुख्यंमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) और केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह…
GOVERNOR UP

लोहिया संस्थान स्थापना दिवस पर राज्यपाल ने कोरोना की दूसरी लहर को लेकर किया अलर्ट

Posted by - March 20, 2021 0
लखनऊ । लोहिया संस्थान ने 11वें साल पर अपना पहला स्थापना दिवस शनिवार को मनाया है। स्थापना दिवस पर बतौर…
Amit Shah Home Minister

नक्सली हमले के बावजूद प्रचार कर रहे बघेल को भाजपा ने घेरा, शाह ने रद्द किए कार्यक्रम

Posted by - April 4, 2021 0
छत्तीसगढ़। नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर में शनिवार शाम नक्सलियों ने 700 से अधिक सुरक्षाबलों को घेरकर उन पर हमला कर…