CM Nayab Singh

हरियाणा के मुख्यमंत्री से त्रिनिदाद एवं टोबैगो के मंत्री ने की मुलाकात

301 0

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह (CM Nayab Singh) से आज उनके आवास संत कबीर कुटीर पर त्रिनिदाद एवं टोबैगो गणराज्य की अटॉर्नी जनरल एवं विधिक मामलों की मंत्री रेणुका सग्राम सिंह सूकलाल ने मुलाकात की। इस दौरान हरियाणा के साथ द्विपक्षीय समझौतों पर भी चर्चा की गई।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने कहा कि दोनों हितधारक आपसी सहयोग से काम करें, जिससे हरियाणा और त्रिनिदाद एवं टोबैगो के मध्य व्यापारिक संबंधों को और मजबूती मिल सके।

उन्होंने हैफेड के अध्यक्ष को सलाह देते हुए कहा कि हैफेड राज्य का एक शीर्ष सहकारी संघ है, इसलिए हैफेड ऐसे अवसरों की तलाश करें, जहां राज्य के किसान हैफेड के माध्यम से विभिन्न देशों में अपनी उपज बेचकर लाभान्वित हो सकें।

विकसित भारत के सपने की नींव के कर्णधार हैं युवा: सीएम नायब

उल्लेखनीय है कि जून, 2024 के अंतिम सप्ताह में हैफेड के अध्यक्ष कैलाश भगत के नेतृत्व में हरियाणा सरकार की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल त्रिनिदाद एवं टोबैगो के दौरे पर गया था, जिसका उद्देश्य त्रिनिदाद एवं टोबैगो तथा अन्य कैरेबियाई देशों में व्यापार के अवसरों की संभावनाओं का पता लगाना है। आज की यह मुलाकात उसी कड़ी का एक भाग है।

बैठक के दौरान हैफेड के चेयरमैन कैलाश भगत, ओमान के उद्योगपति मोनीश बहल और हैफेड के जीएम डॉ.अरुण कुमार आहूजा मौजूद रहे।

Related Post

म्यांमार के रोहिग्यों ने बांग्लादेश बार्डर से अवैध तरीके से यूपी में किया प्रवेश

म्यांमार के रोहिग्यों ने बांग्लादेश बार्डर से अवैध तरीके से यूपी में किया प्रवेश

Posted by - March 2, 2021 0
म्यांमार के रोहिग्यों को बांग्लादेश बार्डर से अवैध तरीके से यूपी में प्रवेश कराने के आरोप में गिरफ्तार किये गये…
Savin Bansal's action on IIFL Bank

Posted by - February 17, 2026 0
देहरादून: मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन महिला, बुजुर्ग बच्चों, असहायों के शोषण पर निरंतर कड़ा एक्शन ले रहा है।…
JP Nadda was welcomed by CM Dhami at Jolly Grant Airport

जेपी नड्डा का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत

Posted by - February 14, 2026 0
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन व उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा…

कोरोना टीकाकरण प्रमाणपत्र के बाद अब गरीबों के राशन पर भी छाप दी गई पीएम मोदी की तस्वीर

Posted by - July 3, 2021 0
कोरोना टीकाकरण प्रमाणपत्र के बाद अब गरीबों को दिए जाने वाले राशन पर भी पीएम मोदी की तस्वीर छाप दी…