Barabanki

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर में घुसी तेज रफ्तार कार

564 0

बाराबंकी: यूपी की राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी (Barabanki) जिले में बुधवार देर रात को हुए भीषण सड़क हादसे (Road Accident) में चार लोगों की मौत हो गई। देर रात पूर्वांचल एक्सप्रेस वे (Purvanchal Expressway) पर एक तेज रफ्तार कार डंपर में जा घुसी। हादसे के समय चार लोग सवार थे, जिनमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथा गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए।

ये सभी कार सवार प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले थे और लखनऊ की तरफ जा रहे थे। बीती देर रात पूर्वांचल एक्सप्रेस वे गांव के पास मुड़ रहे डंपर से तेज रफ्तार कार टकरा गई। डंपर में मिट्टी लदी हुई थी। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी कार सवारों को बाहर निकाला। हादसे का शिकार हुए सभी लोगों को हैदरगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया और चौथे गंभीर घायल को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया, जहां उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : ज्ञान दूध डेयरी प्‍लांट में लगी भीषण आग, इलाके में हड़कंप

Related Post

cm yogi

कुशल-प्रशिक्षित युवाओं की विदेशों में है मांग, यूपी में तेज होंगे प्रयास: मुख्यमंत्री

Posted by - October 18, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से सोमवार को 15 राष्ट्रों में तैनात भारत के राजदूतों ने भेंट की। विकास…
Kripashankar

यूपी के स्कूलों में भी पढ़ाएं मराठी, कृपाशंकर ने सीएम योगी को भेजी चिट्ठी

Posted by - June 8, 2022 0
लखनऊ/महाराष्ट्र: महाराष्ट्र बीजेपी (Maharashtra BJP) के नेता कृपाशंकर सिंह (Kripashankar Singh) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) को पत्र लिखकर…
priyanka gandhi

उन्नाव कांड : प्रियंका ने कहा, परिवार को नजरबंद करने से क्या हासिल होगा?

Posted by - February 18, 2021 0
उन्नाव । उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में संदेहास्पद परिस्थितियों में दलितों बहनों के मौत मामले में सियासत शुरू हो गई।…