CM Yogi

उत्तर प्रदेश के वाहन स्वामी घर बैठे सेवाओं का लाभ ले सकेंगे लाभ

315 0

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर आमजनमानस को वाहन संबंधी सुविधाएं प्रदान करने के लिए परिवहन विभाग की तरफ से 09 सेवाओं को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से लाइव किया जा रहा है। इससे वाहन स्वामियों को भागदौड़ की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। उन्हें घर बैठे विभिन्न सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर परिवहन मंत्री ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि इन सुविधाओं को तुरंत लागू किया जाए।

इन 9 सेवाओं का मिलेगा लाभ

परिवहन आयुक्त चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि इन 09 सेवाओं में डुप्लिकेट आर०सी०, विशेष परमिट, आर०सी० विवरण, डुप्लिकेट परमिट, डुप्लिकेट फिटनेस सर्टिफिकेट, डुप्लिकेट डीएल, डीएल में पता परिवर्तन, डीएल प्रतिस्थापन एवं डीएल एक्सट्रैक्ट को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से लाइव कर दिया गया है।

इसके अतिरिक्त शिक्षार्थी लाइसेंस, स्थायी पंजीयन हेतु आवेदन, लाइसेंस तथा वाहन से मोबाइल नम्बर अपडेट का कार्य पहले से ही आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से किया जा रहा है।

आमजन को देखते हुए योगी सरकार ने लिया फैसला

परिवहन आयुक्त ने बताया कि इन सेवाओं का लाभ आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से प्राप्त हो सकता है। लोगों को बिना परिवहन कार्यालय आए सुविधाएं मिलेंगी। इन कार्यों को फेसलेस किये जाने से आमजनता को अत्यंत ही सुविधा होगी।

परिवहन विभाग द्वारा प्रदान की जा रही अन्य सेवाओं को भी फेसलेस किये जाने का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही अन्य सुविधाओं को भी इस प्रणाली का उपयोग कर फेसलेस करने की कार्यवाही की जाएगी।

Related Post

यूपी में बढ़े वोट प्रतिशत को पार्टी के लिए अच्छा संकेत -प्रियंका गांधी

Posted by - October 24, 2019 0
रायबरेली। महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं नतीजों में कांग्रेस ने हरियाणा में भाजपा को…
CM Yogi

सरकारी जमीनों से तत्काल प्रभाव से हटवाएं अवैध कब्जेः सीएम योगी

Posted by - October 6, 2025 0
वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को सर्किट हाउस सभागार में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ…
अकबरुद्दीन ओवैसी केमोदी को लेकर बिगड़े बोल

अकबरुद्दीन ओवैसी के बिगड़े बोल, मोदी को चौकीदारी की टोपी और सीटी मैं पहनाऊंगा

Posted by - March 25, 2019 0
हैदराबाद। चुनावी घमासान के बीच विवादित बयानों का सिलसिला भी तेज होता जा रहा है। अकबरुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र…
AK Sharma

कुम्भ तीर्थ क्षेत्र में नागवासुकी मंदिर से दशाश्वमेघ घाट तक चलाया जाएगा स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम

Posted by - December 30, 2024 0
लखनऊ/प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) 30 दिसंबर सोमवार को सुबह 7:30 बजे प्रयागराज…