Transgender Clinic

किन्नर समाज को मिलेगा बेहतर और समुचित इलाज, दूसरा ट्रांसजेंडर क्लिनिक UPUMS सैफई में शुरू

50 0

सैफई, इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजय सिंह के अथक प्रयासों से प्रदेश का दूसरे ट्रांसजेंडर क्लिनिक (Transgender Clinic) का शुभारंभ हुआ ।

केंद्र और प्रदेश सरकार के समाज के हर व्यक्ति को सही समय पर सही इलाज मिलने के प्रयासों को सफल बनाने के क्रम में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के कुलपति डॉ अजय सिंह के प्रयासों से दूसरे ट्रांसजेंडर क्लिनिक का शुभारंभ सैफई में हुआ। किन्नर समाज के समुचित इलाज के लिए इस क्लिनिक को बड़ा और जरुरी कदम माना जा रहा है।

क्लिनिक का उद्घाटन करते हुए कुलपति डॉ. अजय ने कहा कि-“इंसान में असामान्यता कोई बड़ी बीमारी नहीं है और सही समय से उसका इलाज संभव हो सकता है। चिकित्सालयों में किन्नर समाज को अलग-थलग और परित्यक्त देखकर मेरे लिए भावनात्मक पल होता है और मैं कोशिश करता हूँ कि उनकी हर संभव मदद की जा सके।” मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि सहज आरोग्य क्लिनिक के नाम से न्यू ओपीडी भवन के भूतल में कक्ष संख्या जी-2 में माह के प्रथम बुधवार को चिकित्सकों की टीम के द्वारा मरीजों की समस्याओं का निदान किया जायेगा।

ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के हर प्रकार के इलाज किए जायेंगे. इसके साथ ही साइकेट्रिक ट्रीटमेंट भी दिया जायेगा। यहां पर इलाज के लिए अलग अलग विभाग से डॉक्टर उपलब्ध करवाए जायेंगे।

डॉ. अजय सिंह ने बताया कि भारत सरकार ट्रांसजेंडर कम्युनिटी को हर प्रकार से समानता के अधिकार दे रही है। मेडिकल सर्विसेज में भी इन्हें प्राथमिकता मिलनी चाहिए, इसलिए इस क्लीनिक की शुरुआत की गई है। ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के सभी मरीजों को एक छत के नीचे हर प्रकार की सुविधाएं और परामर्श सुनिश्चित किए जायेंगे। यहां पर निसंकोच किन्नर समाज के लोग आ कर अपना उचित इलाज करवा सकते हैं।

डॉ. अजय सिंह ने ट्रांसजेंडर कम्युनिटी से अपील की है कि वे अपनी पहचान छुपाए न, न ही इसे कोई अभिशाप समझें। उन्होंने गैर सरकारी संगठनों खासकर रेखा चतुर्वेदी वारसी सेवा सदन की संयोजक से अपील की इस समुदाय के हित में उन्हें यूपीयूएमएस सैफई के सहज आरोग्य क्लीनिक में लाएं, ताकि उनका सही तरीके से इलाज हो सके। बचपन में ट्रांसजेंडर्स का उपचार बेहतर तरीके से हो सकता है। इसलिए पता लगते ही यूपीयूएमएस आकर माह के प्रथम बुधवार को डॉक्टरों से संपर्क करें, ताकि सही इलाज मिल सके।

Related Post

CM Yogi

एथेनाल प्लांट का सीएम योगी ने किया शिलान्यास, कहा-सहजनवा का विकास ग्रीन एनर्जी के नए केंद्र के रूप में होगा

Posted by - August 12, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर में 1,200 करोड़ की लागत से 31 एकड़ भूमि में विस्तृत एथनॉल, ई.एन.ए.…
CM Yogi

अवैध धर्मांतरण देश और समाज के खिलाफ गहरी साजिश, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: सीएम योगी

Posted by - July 12, 2025 0
लखनऊ: प्रदेश सरकार अवैध धर्मांतरण के खिलाफ पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है। कुछ ताकतें योजनाबद्ध तरीके से देश…