Trainee IAS officers met CM Dhami

प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने सीएम धामी से की भेंट

373 0

देहरादून। प्रशिक्षु आई.ए.एस. अधिकारियों ने मुख्यमंत्री (CM Dhami) से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में भेंट की। सभी अधिकारी लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों पर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और उनका लाभ आम आदमी तक सुलभ कराने का दायित्व रहता है। उन्होंने लोगों की समस्याओं को समझने के लिये आम लोगों से जुड़ने की भी प्रशिक्षु अधिकारियों से अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सरलीकरण, समाधान, निस्तारीकरण एवं संतुष्टि को अपनी कार्यपद्धति का सिद्धांत बनाया है और इसी मूल मंत्र को आधार बना कर जनसमस्याओं को सुलझाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने अधिकारियों से कहा कि आने वाले समय में सरलीकरण,समाधान, निस्तारीकरण मंत्र के साथ वे भी जन सेवा का दायित्व निभाएंगे ऐसी अपेक्षा है। हम उत्तराखंड के सतत और सर्वांगीण विकास का विकल्प रहित संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं और इस संकल्प को समयबद्ध अवधि में निश्चित ही सिद्ध करने का हमारा प्रयास है।

धामी ने सीएम हेल्पलाइन 1905 के नए प्रारूप का किया शुभारंभ

इस मौके पर छवि भारद्वाज डिप्टी डायरेक्टर, एकता उनियाल असिस्टेंट डायरेक्टर (लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी), प्रशिक्षु आई.ए.एस.दीक्षा जोशी, अर्पित चौहान, प्रियांशु खाती व मुकुल बेनिवाल उपस्थित थे।

Related Post

संजय मांजरेकर कमेंटरी पैनल से आउट

पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर को कमेंटरी पैनल से आउट, नाखुश थी BCCI

Posted by - March 14, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीसीसीआई ने आईपीएल को स्थगित व भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज को…
CM Bhajan Lal

मुख्यमंत्री ने राज्यमंत्री की माता तथा विधायक पितलिया की माता को दी श्रद्धांजलि

Posted by - December 18, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने बुधवार को पाली के मुण्डारा गांव (बाली) में पंचायती राज राज्यमंत्री ओटाराम…
CM Dhami

सीएम धामी ने कांवड़ मेला की तैयारियों को लेकर की वर्चुअल बैठक, दिए ये सख्त निर्देश

Posted by - July 8, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी कांवड़ मेला-2025 की तैयारियों को लेकर मंगलवार…
Arunachal Pradesh

अरुणाचल प्रदेश के तीन जिलों ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित, 6 महीनों के लिए बढ़ाया गया AFSPA

Posted by - April 1, 2021 0
नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने अरुणाचल प्रदेश के तीन जिलों और चार पुलिस स्टेशनों को अशांत क्षेत्र घोषित…