Vikas Dubey

गैंगस्टर विकास दुबे पर बनी फिल्म, ‘प्रकाश दुबे कानपुर वाला’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज

1575 0

मुंबई। यूपी पुलिस के छक्के छुड़ाने वाले गैंगस्टर विकास दुबे भले एनकाउंटर में मार दिया गया हो, लेकिन उसके नाम की ऐसी चर्चा हुई कि फिल्म निर्माताओं ने उसकी कहानी को पर्दे पर उतारने की ठान ली।

अजय देवगन ने साइन किया यशराज फिल्म्स का बड़ा प्रोजेक्ट, मिली हरी झंडी

गैंगस्टर विकास दुबे के जीवन पर आधारित एक फिल्म जल्द रिलीज होने वाली हैं। फिल्म का नाम है ‘प्रकाश दुबे कानपुर वाला’ फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। गोल्डन बर्ड पिक्चर्स द्वारा फिल्म को निर्मित किया गया है।

‘प्रकाश दुबे कानपुर वाला’ में विकास दुबे के रोल में प्रमोद विक्रम सिंह नजर आने वाले, जो विकास दुबे से काफी मिलते-जुलते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर 2 मिनट 46 सेकंड का है, जिसमें विकास दुबे की क्राइम की दुनिया की पूरी कहानी को बयां किया गया है। ट्रेलर विकास दुबे के भांजे अमर दुबे का भी अहम रोल है। अमर दुबे को फिल्म में समर के नाम से दिखाया जाएगा। फिल्म को आकाश सिंह गहरवार निर्देशित कर रहे हैं।

दिलचस्प बात यह है कि ट्रेलर में नजर आता है कि अमर दुबे और विकास दुबे की हत्या होती है न कि वह कथित मुठभेड़ में मरते हैं।

क्रिस्टोफर नोलन की अपकमिंग फिल्म ‘टेनेट’ का आखिरी ट्रेलर रिलीज

आपको बता दें कि विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद प्रसिद्ध फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने कहा था कि वह गैंगस्टर के जीवन पर एक वेब सीरीज का निर्देशन करेंगे। पोलरॉइड मीडिया के सहयोग से निर्माता शैलेश आर सिंह की कर्म मीडिया एंड एंटरटेनमेंट ने इसके लिए राइट्स खरीदे हैं।

तनु वेड्स मनु, शाहिद, अलीगढ़, ओमर्टा और जजमेंटल है क्या जैसी फिल्मों का निर्माण करने वाले निर्माता शैलेश आर सिंह ने विकास दुबे की कहानी के अधिकार हासिल किये हैं।

इस सीरीज की कहानी विकास दुबे से जुड़ी तमाम घटनाओं के आधार पर तैयार की जा रही है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सेक्रेड गेम्स, मिर्ज़ापुर, रंगबाज़ जैसी वेब सीरीज ने जमकर धूम मचाई और दर्शकों ने इन्हें खूब पसंद किया हैं।

Related Post

Anguri Bhabhi Shubhangi Atre

 ‘नच बलिए 10’ में दिख सकती है ‘भाबीजी घर पर है’ की अंगूरी भाभी उर्फ शुभांगी अत्रे

Posted by - August 13, 2020 0
टेलीविजन का लोकप्रिय डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 10’ इन दिनों चर्चा में है। डांस रियलिटी शो के मेकर्स जल्द…

अवॉर्ड विनिंग फिल्म मेकर तुषार त्यागी ने प्री-स्क्रीनिंग के साथ की वाईआईएफएफ शुरुआत

Posted by - March 3, 2020 0
फिल्म मेकर तुषार त्यागी ने नई दिल्ली में छह फिल्मों की प्री-स्क्रीनिंग के साथ येलोस्टोन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ( वाईआईएफएफ) के…

अनुपम खेर से है गुस्सा,नसीरुद्दीन शाह ने कहा – अनुपम खेर जोकर और चाटुकार हैं

Posted by - July 3, 2021 0
नसीरुद्दीन शाह एक भारतीय फिल्म और हिंदी भाषा फिल्म उद्योग में मंच अभिनेता और निर्देशक हैं। वह भारतीय समानांतर सिनेमा…
NCB detains Shovik Chakraborty and Samuel Miranda

एनसीबी ने शोविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को हिरासत में लिया

Posted by - September 4, 2020 0
 मुंबईः सुशांत सिंह राजपूत की मौत के ड्रग्स कनेक्शन के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक बड़ा एक्शन लिया है।…