Traffic rules

चेतावनी! 1 अप्रैल से बदले ट्रेफिक नियम, पालन न करने पर होगी जेल

513 0

नई दिल्ली: दिल्ली की सड़कों पर चलने वाली DTC, क्लस्टर बसों और वाणिज्यिक वाहनों (Commercial vehicles) को अब सख्त यातायात नियमों (Traffic rules) का पालन करना होगा। आज यानी 1 अप्रैल से इन भारी वाहनों पर लेन ड्राइविंग (Lane driving) का सख्त नियम लागू हो जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली यातायात पुलिस और दिल्ली परिवहन विभाग की टीमों को सड़कों पर तैनात किया जाएगा, जो नियमों का उल्लंघन करने वाले बसों और वाणिज्यिक वाहनों के चालकों पर भारी जुर्माना लगाने जैसी सख्त कार्रवाई करेंगी। लेन ड्राइविंग नियमों के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

दिल्ली की सड़कों पर आज से नियम लागू होने से सड़क पर अन्य वाहन चालक भी सुरक्षित यात्रा कर सकेंगे। नए नियम के तहत इसे पहले चरण में चिन्हित 15 प्रमुख सड़कों पर लागू किया जा रहा है। इन स्थानों पर सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की टीमें तैनात रहेंगी और सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करेंगी।

यह भी पढ़ें : परीक्षा पे चर्चा 2022: PM मोदी ने दिया गुरुमंत्र, परीक्षा को बना लें अपना त्योहार

लेन ड्राइविंग के इन नियमों का उल्लंघन करते हुए वाहन चालकों के खिलाफ मोटर एक्ट और दिल्ली पार्किंग लॉट एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। नियमों के मुताबिक, इस नियम का उल्लंघन करने वाले किसी भी चालक पर ट्रायल से 10,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं, लाइसेंस रद्द करने और छह महीने की जेल की सजा का भी प्रावधान है।

यह भी पढ़ें : 1 अप्रैल से बढ़े एलपीजी सिलेंडर के दाम, नई कीमत जान के होंगे हैरान

Related Post

Communicable Diseases

एक अप्रैल से फिर चलेगा दस्तक अभियान, नगरीय निकायों में संचालित होंगी गतिविधियां

Posted by - March 22, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत एक अप्रैल से 30 अप्रैल तथा दस्तक अभियान (Dastak Abhiyan) का…
CM Yogi

बाबरी ढांचे का सपना देखने वालों से सीएम योगी की दो टूक, कभी नहीं आने वाला कयामत का दिन

Posted by - February 10, 2026 0
बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बाबरी ढांचे का सपना देखने वालों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है।…
CM Vishnudev Sai

Lok Sabha Elections: सीएम साय ने कांग्रेस की मौजूदा स्थिति को लेकर कसा तंज

Posted by - April 16, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की मौजूदा स्थिति को लेकर तंज कसा है। उन्होंने…
UP GIS

एरिस्ट्रोकेट,ब्यूरोक्रेट,टेक्नोक्रेट के साथ से जीआईएस की सिद्ध होगी सार्थकता- धर्मपाल सिंह

Posted by - February 11, 2023 0
लखनऊ। उत्तरप्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट (GIS) के दूसरे दिन सेक्टोरल सेशंस के दौर में समाज कल्याण विभाग,उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा ‘अफर्मेटिव…