Varanasi

अपनी नई तस्वीर के साथ दुनिया को आकर्षित कर रही है काशी

271 0

वाराणसी : काशी (Kashi) अपनी नई तस्वीर के साथ दुनिया को आकर्षित कर रही है। काशी दर्शन के लिए अब भारतीय ही नहीं, बल्कि विदेशी मेहमान बड़ी तादाद में वाराणसी घूमने आ रहे हैं। सैलानियों के लिए काशी दर्शन पास ऐप काफी उपयोगी साबित हो रहा है। घरेलू और विदेशी टूरिस्ट “काशी दर्शन पास” (ashi Darshan Pass) पर रजिस्ट्रेशन करा इस पास की सुविधा उठा रहे हैं। बदलती काशी को देखने के लिए पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी दौरे में काशी दर्शन पास की शुरुआत की थी। इस एकीकृत पास के जरिए काशी विश्वनाथ मंदिर का सुगम दर्शन और ऐतिहासिक धरोहरों को देख सकते हैं। साथ ही सड़क और क्रूज़ पर यात्रा कर सकेंगे। प्रारंभिक रूप से प्रत्येक पास से सुविधा में 10-20 फीसदी छूट मिल रही है,भविष्य में इसके जरिए और भी सुविधाएं जोड़ने की योजना है।

गौरतलब है कि योगी सरकार (Yogi Government) काशी को नए कलेवर में विकसित कर रही है। विकास के नए आयाम के साथ योजनाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तेजी से धरातल पर उतार रहे हैं। वाराणसी स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ० डी वासुदेवन ने बताया कि 17 दिसंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) द्वारा शुरू की गई काशी दर्शन पास की लोकप्रियता विदेशों तक बढ़ रही है। लगभग सात हज़ार लोगों ने अभी तक रेजिस्ट्रेशन कराया है, जिसमें जर्मनी, डेनमार्क, ऑस्ट्रेलिया, इण्डोनेशिया आदि देशों के सैनाली भी शामिल हैं। विकास की नई इबारत लिख रही काशी के महिमा को बताने वाली “काशी वेबसाइट” पर भी एक महीने से कम समय में विज़िटर्स की संख्या 15000 से अधिक हो गई है।

काशी दर्शन (Kashi Darshan) पास की सुविधाएं व फायदे

वाराणसी स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि मोबाइल ऐप एवं वेबसाइट के माध्यम से “काशी दर्शन पास” प्राप्त किया जा सकता है। काशी विश्वनाथ धाम का सुगम दर्शन, सारनाथ का लाइट एंड साउंड शो, क्रूज़ से जल विहार, पार्किंग, (बेनियाबाग, गोदौलिया, मैदागिन ) ई -बस, एग्जीक्यूटिव रेलवे लॉउंज आदि की सुविधा और आने वाले समय में काशी के अन्य धार्मिक स्थल और धरोहरों को भी इस पास से जोड़ा जा सकता है।

प्राणप्रतिष्ठा के दौरान अयोध्या में सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे 30 हजार जवान

इस पास के इस्तेमाल से आप लाइन में लगने से भी बच सकेंगे। प्रारंभिक रूप से प्रत्येक सुविधा में 10-20% छूट,एक ही क्यूआर कोड से विभिन्न सेवाओं का लाभ, अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं द्वारा भुगतान की सुविधा, भविष्य में निजी सेवाओं को जोड़ने की भी योजना है।

Related Post

JPS Rathore

बरेली में अब अमन-चैन, विपक्षी नेता सिर्फ माहौल बिगाड़ना चाहते हैंः जेपीएस राठौर

Posted by - October 4, 2025 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर (JPS Rathore) ने कहा है कि बरेली में…
CM Yogi

बिजली बिल बकाये पर नहीं काटेंगे किसानों के बिजली कनेक्शन: सीएम योगी

Posted by - January 10, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के सांसद व विधायकों के साथ…
250 ITI can be upgraded in UP

युवाओं के कौशल विकास को बढ़ावा, यूपी में 250 आईटीआई को किया जा सकता है अपग्रेड

Posted by - March 28, 2025 0
लखनऊ/नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के मार्गदर्शन में कौशल विकास को लेकर सरकार महत्वपूर्ण कदम…
cm yogi

उप्र में निवेश का मतलब भारत की अर्थव्यवस्था को तेज करना: सीएम योगी

Posted by - February 11, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को GIS-23 से पार्टनर कंट्री के तौर पर जुड़े नीदरलैंड के प्रतिनिधिमंडल…
CM Yogi

शीघ्रता से करें जन समस्याओं का समाधान, बदमाशों को सिखाएं कानूनी सबक : मुख्यमंत्री

Posted by - February 26, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) विश्व के सबसे बड़े आयोजन प्रयागराज महाकुंभ के आखिरी स्नान पर्व (महाशिव रात्रि) पर…