Shivraj Singh Chauhan

MP के शहरी क्षेत्रों में आज से सोमवार तक टोटल लॉकडाउन

669 0

भोपाल। इस फैसले के तहत पूरे मध्य प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में शुक्रवार को शाम 6 बजे से लेकर सोमवार के सुबह 6 बजे तक टोटल लॉकडाउन रहेगा।

मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने गुरुवार को क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में एक अहम फैसला लिया है। इस फैसले के तहत पूरे मध्य प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में शुक्रवार को शाम 6 बजे से लेकर सोमवार के सुबह 6 बजे तक टोटल लॉकडाउन रहेगा।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लगवाई कोरोना वायरस वैक्सीन की दूसरी डोज़

सीएम (CM Shivraj Singh Chauhan)ने कहा कि, ‘मेरी मंशा कभी भी लॉकडाउन की नहीं रही है’। वहीं बड़े शहरों में अब कंटेन्मेंट एरिया भी बनाया जाएगा और उन कंटेन्मेंट क्षेत्रों में भी लॉकडाउन लगाया जाएगा। इसी के साथ साथ सभी सरकारी ऑफिसों में अगले तीन महीनों तक हफ्ते में केवल 5 दिन ही काम किया जाएगा। ऑफिस का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक ही रहेगा।

इसी के ही साथ सीएम (CM Shivraj Singh Chauhan) ने कहा कि प्रदेश में बिस्तरों की सख्यां बढ़ाकर 1 लाख तक की जाएगी। वहीं ऑक्सीजन की कमी के चलते बीते 48 घंटे में सागर जिले में 4 और खरगोन में 1 कोरोना मरीज की मौत हो गई है। इस घटना के बाद प्रदेश सरकार ने राज्य में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए भिलाई स्टील प्लांट से करार किया है। अब हर रोज भिलाई स्टीट प्लांट से 60 टन ऑक्सीजन की सप्लाई की जाएगी।

सीएम (CM Shivraj Singh Chauhan) ने कहा -‘मास्क नहीं तो बात नहीं

सीएम(CM Shivraj Singh Chauhan)  ने बुधवार को अपने स्वास्थय आग्रह के दौरान आम जनता और व्यापारियों को सुझाव देते हुए कहा कि अगर कोरोना से बचना है तो मास्क लगाना ही होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना को हराने के लिए दो महत्वपूर्ण कार्य करें ‘मास्क नहीं तो बात नहीं’, ‘मास्क नहीं तो सामान नहीं। ’किसी भी ऐसे इंसान से बात ही ना करें जिसने मास्क नहीं लगा रखा हो। यदि आप बाजार सामान लेने गए हैं और दुकानदार ने मास्क नहीं लगा रखा है तो आप उस दुकानदार से सामान ही न खरीदें।

Related Post

UKSSSC

सीएम धामी का आंगनबाड़ी बहनों को दिवाली का तोहफा

Posted by - October 20, 2022 0
देहारादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने दीपावली पर आंगनबाङी बहनों को तोहफा दिया है। उन्होंने आंगनबाङी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं…
CM Dhami

सीएम धामी पहुंचे चंपावत, किताब कौथिग कार्यक्रम में की शिरकत

Posted by - December 25, 2022 0
चम्पावत। जिले दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री (CM Dhami) रविवार को राजकीय इण्टर कॉलेज, टनकपुर में आयोजित प्रथम किताब कौथिग कार्यक्रम…
CM Dhami

पढ़ाई का समय पुनः नहीं आता, इसलिए परिश्रम, कौशल और नियमों का पालन करते हुए लक्ष्य प्राप्त करना आवश्यक

Posted by - November 16, 2025 0
नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम 2025 में…
yogi

सीएम योगी एवं सीएम धामी ने भागीरथी पर्यटक आवास का किया लोकार्पण

Posted by - May 5, 2022 0
हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) एवं उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरूवार को…