UP

यूपी में कुल 1,645 एक्टिव केस, 178 लोगों ने दी कोरोना को मात

525 0

लखनऊ: देश के दूसरे प्रदेशों में जहां एक बार फिर कोविड (Covid) के केस में बढ़ोत्तरी हो रही है वहीं उत्तर प्रदेश (UP) में पॉजिटिविटी दर न्यूनतम बनी हुई है। एग्रेसिव ट्रेसिंग, टेस्टिंग, त्वरित ट्रीटमेंट और तेज टीकाकरण की नीति के कारण बीते 24 घंटों में यूपी (UP) में पॉजिटिविटी मात्र 0.03 प्रतिशत रही, जबकि वर्तमान माह में औसत पॉजिटिविटी (Positivity) दर 0.23 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश ने टीकाकरण अभियान में दूसरे प्रदेशों के मुकाबले बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सर्वाधिक आबादी वाला प्रदेश होने के बावजूद कम समय यूपी में टीके का कवच प्रदेशवासियों को दिया गया है। ‘फोर टी’ रणनीति के तहत यूपी ने कम समय में न सिर्फ संक्रमण पर काबू पाया बल्कि कोरोना के नए वेरिएंट के प्रसार को भी रोकने में सक्षम है।

प्रदेश में अब तक 11 करोड़ 60 लाख से अधिक टेस्टिंग और 33 करोड़ 42 लाख से अधिक कोविड टीकाकरण करने के साथ उत्तर प्रदेश कोविड टेस्टिंग और टीकाकरण में देश में शीर्ष स्थान पर है। प्रदेश में 17 करोड़ 50 लाख से अधिक को टीके की पहली डोज और 15 करोड़ 58 लाख को दूसरी डोज दी जा चुकी है। यूपी के 18 से अधिक आयु की पूरी आबादी को टीके की कम से कम एक डोज दी जा चुकी है, जबकि 94.79 प्रतिशत से अधिक वयस्क लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी है।

15-17 आयु वर्ग के 98.72 प्रतिशत किशोरों को पहली और 82.5 प्रतिशत को दोनों खुराक दी जा चुकी है। 12 से 14 आयु वर्ग के 92 प्रतिशत से अधिक बच्चों को टीके की पहली डोज और 52 प्रतिशत को दोनों डोज दी जा चुकी है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने 18 साल के लोगों को बूस्टर डोज देने की प्रक्रिया को और तेज करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही बूस्टर डोज की महत्ता और बूस्टर टीकाकरण केंद्रों के बारे में आमजन को जागरूक करने के आदेश भी दिए हैं।

बॉबी देओल ने बेटे को 21वें जन्मदिन पर दी बधाई, कहा ‘my angel’

प्रदेश में एक्टिव केस की संख्‍या 1,645

प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्या 1,645 है। इसमें 1,563 लोग होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 29 लोग अस्पतालों में डॉक्‍टरों की निगरानी में हैं। बीते 24 घंटों में 86 हजार से अधिक टेस्ट किए गए और 318 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई। इस बीच 178 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है।

पेट्रोल के दाम में हुई बढ़ोत्तरी, यहां 234 रुपए में बिक रहा है तेल

Related Post

Old Age Pension

वृद्धावस्था पेंशन का सत्यापन प्रारंभ, मृतक और अपात्र हटेंगे, नए पात्र पेंशन पाएंगे

Posted by - April 19, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना (Old Age Pension Scheme) के तहत पेंशन प्राप्त कर रहे 61…
UPITS

दुनिया देखेगी ‘एक्सप्रेसवे प्रदेश’ के तौर पर उभरते यूपी का दम, ‘UPITS-2025’ बनेगा माध्यम

Posted by - July 3, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की औद्योगिक प्रगति को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने और निवेशकों को आकर्षित करने के लिए योगी…
CM Yogi

सीएम योगी ने अक्षय तृतीया एवं परशुराम जयंती पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

Posted by - April 21, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) एवं परशुराम जयन्ती (Parshuram Jayanti) पर…
Mahakumbh-2025

महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा डिजिटल कुंभ म्यूजियम

Posted by - May 30, 2023 0
लखनऊ। महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025)  को लेकर योगी सरकार (Yogi Government) की तैयारियां वृहद स्तर पर जारी हैं। पर्यटन विभाग…