CM Dhami

मुख्यमंत्री को सौंपा व्यापार सुधार कार्ययोजना के तहत टॉप अचीवर्स पुरस्कार

95 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) को बुधवार को सचिवालय में सचिव उद्योग विनय शंकर पाण्डेय ने प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर व्यापार सुधार कार्य योजना (BRAP) 2024 के तहत पांच प्रमुख सुधार श्रेणियों में प्रदेश को प्राप्त टॉप अचीवर्स पुरस्कार भेंट किया।

राज्य को मिला यह पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित उद्योग समागम 2025 में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा उद्योग सचिव विनय शंकर पाण्डेय को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया था। यह अचीवर्स पुरस्कार उत्तराखंड को देश में व्यवसाय प्रवेश, निर्माण परमिट सक्षमकर्ता, पर्यावरण पंजीकरण, निवेश सक्षमकर्ता एवं श्रम विनियमन सक्षमकर्ता जैसे पाँच सुधार क्षेत्रों में सर्वाेच्य उपलब्धि प्राप्त करने के लिए प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने इसे राज्य की व्यवसाय सुगमता के लिये महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर राज्य को यह पुरस्कार मिलना गर्व की बात है। जो व्यापार सुधार कार्य योजना के लिये राज्य के सतत प्रयासों का प्रतिफल है।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि उत्तराखंड ने सतत और समावेशी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है। इन सुधारों का उद्देश्य न केवल निवेश में तेजी लाना है, बल्कि पारिस्थितिक अखंडता और समान विकास को भी बनाए रखना है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि औद्योगिक विकास प्रदेश की समृद्धि और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों का माध्यम बन रहा है। BRAP 2024 में देश के शीर्ष राज्यों में स्थान पाना निवेशकों को उत्तराखंड की ओर आकर्षित करेगा और राज्य की आर्थिक प्रगति को नई गति प्रदान करेगा।

इस अवसर पर महानिदेशक उद्योग सौरव गहरवार उपस्थित थे।

Related Post

जस्टिस रंजन गोगोई

मेरा एक हिस्सा हमेशा सुप्रीम कोर्ट में रहेगा मौजूद : जस्टिस रंजन गोगोई

Posted by - November 15, 2019 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई 17 नवम्बर को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इससे पूर्व शुक्रवार को सुप्रीम…
DM Savin Bansal

टैक्स चोरी रोकथाम के लिए उठाए प्रभावी कदम, प्रवर्तन से करें मजबूत: जिलाधिकारी

Posted by - May 29, 2025 0
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) की अध्यक्षता में क्लेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय राजस्व संवर्धन एवं अनुश्रवण समिति…
AK Sharma

सिकंदरपुर में ऊर्जा मंत्री ने गिनाई प्रधानमंत्री की उपलब्धियां, विपक्ष के लिए कह दी ये बड़ी बात

Posted by - May 12, 2024 0
सिकंदरपुर(बलिया)। नगर के नगरा मोड़ के समीप स्थित शिक्षक संघ प्रकोष्ठ के सह संयोजक रवि राय के आवास पर पहुंचे…
CM Vishnu dev Sai

IIM रायपुर में चिंतन शिविर का शुभारंभ, CM साय सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों ने लिया हिस्सा

Posted by - May 31, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने आज यहां रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान(IIM) में आयोजित दो…