अहमद पटेल

महाराष्ट्र में आज का दिन इतिहास में काली स्याही से लिखा जाएगा : अहमद पटेल

979 0

मुंबई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सदस्य अहमद पटेल ने कहा कि हमारे सारे विधायक साथ हैं। कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना तीनों दल साथ-साथ हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी को विश्वास मत में हराने के लिए तीनों दल साथ हैं और हम हराएंगे।

जल्द खरीद लें फ्रिज व एसी, नहीं एक जनवरी से 6000 रुपये तक बढ़ जाएंगे दाम 

तीनों दल मिलकर बीजेपी के विश्वास प्रस्ताव को हराएंगे

अहमद पटेल ने उन आरोपों को खारीज कर दिया कि सरकार बनाने में देरी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया में जो समय लगता है, वह लगा। उन्होंने कहा कि तीनों दल मिलकर बीजेपी के विश्वास प्रस्ताव को हराएंगे। एनसीपी और शिवसेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हमारी बैठक पहले से तय थी। इसलिए उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हम नहीं गए।

संविधान की अवहेलना कर बिना बैंड बाजा और बारात के सीएम और डिप्टी सीएम ने शपथ ली

अहमद पटेल ने साफ शब्दों में कहा कि आज जो हुआ है, उससे पता चल रहा है कि संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। महाराष्ट्र के घटनाक्रम पर कांग्रेस के नेता अहमद पटेल और मल्लिकार्जुन जैसे कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद हैं। अहमद पटेल ने कहा कि आज का दिन इतिहास में काली स्याही से लिखा जाएगा। संविधान की अवहेलना की गई बैंड बाजा और बारात के बिना ही सीएम और डिप्टी सीएम ने शपथ ली। उन्होंने कहा कि कहीं न कहीं कुछ गलत जरूर हुआ है। सबकुछ छिपाकर किया गया। बेशर्मी की इंतेहा को पार किया गया। सुबह हुए कांड पर आलोचना के लिए शब्द नहीं हैं। हमने सभी दलों को साथ में लिया था।

Related Post

लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं को इतने फीसदी आरक्षण का जल्द प्रस्ताव

Posted by - January 19, 2019 0
राजस्थान। लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजनीतिक तौर पर महिला आरक्षण के मुद्दे पर आगे बढऩे का…
मोहन भागवत

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बोले- धर्म व्यक्ति को जोड़ता है, तोड़ता नहीं

Posted by - January 21, 2020 0
मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि धर्म व्यक्ति को जोड़ता है, तोड़ता नहीं।…
कोरोना वैक्सीन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन बोले- कोरोना वैक्सीन की चल रही है टेस्टिंग

Posted by - March 17, 2020 0
नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस पैर पसराता जा रहा है। मंगलवार तक देश में कोरानावायर से संक्रमित मरीजों की…