Yogi

योगी सरकार के आह्वान पर नदियों को पुनर्जीवित करने आगे आईं संस्थाएं

581 0

लखनऊ: योगी 2.0 (Yogi 2.0) में प्रदेश की नदियों को अविरल और निर्मल बनाने में नामामि गंगे (Namami Gange) परियोजना कई नए आयाम शुरू करने जा रही है। विलुप्त हो चुके कुंओं को जिंदा करके रिर्चाजिंग वेल के रुप में विकसित करने और तालाबों को पुनर्जीवित कर उनके किनारे ग्राम वन स्थापित किये जाने की योजना बनाई गई है। गोमती नदी की 22 में से सूख चुकीं 19 सहायक नदियों को भी नया जीवन देना इसमें शामिल है। लोगों को जागरूक करने और नदियों का पुनजीर्वित करने के इस अभियान में लोक भारती और नेहरू युवा केन्द्र (Nehru Yuva Kendra) जैसी सामाजिक और सरकारी संस्थाएं साथ में आ गई है। 6 अप्रैल से शुरु होने वाला यह अभियान प्रदेश भर में 3 मई तक चलने वाला है।

जल ही जीवन है, जल है तो कल है। यह हम सब बोलते हैं लेकिन इसके लिए हम कुछ कर नहीं रहे हैं। भूजल निकालने के साधन तो हमने कई बना लिये लेकिन उतना जल धरती को वापस करना भूल गये हैं। इन बातों को संस्थाएं जागरूकता के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगी। इतना ही नहीं इस दौरान पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर और आम के पेड़ों का नदियों के किनारे लगाने का अभियान भी चलेगा। विलुप्त हो चुके कुंओं को पुनर्जीवित करने और उनको रिचार्जिग वेल में बदलने के लिए कुंओं की सफाई और उनके अंदर बरसात का पानी वापस जा सके इसकी व्यवस्था की जाएगी। तालाबों के किनारे ग्राम वन बनाकर वहां उपयोगी और औषधीय पौधे लगाना भी ग्राम वासियों को सिखाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने किया पहला जनता दर्शन

बता दें कि नमामि गंगे विभाग के सहयोग से लोक भारती और नेहरू युवा केन्द्र 6 अप्रैल से नदी एवं जल स्रोत संरक्षण अभियान की शुरुआत फतेहपुर से करने जा रहा है। नदियों की स्वच्छता एवं शपथ का कार्यक्रम ओम घाट ब्लाक भिटौरा में किया जाएगा। 07 अप्रैल को यह आयोजन जल स्त्रोत उत्सव के रूप में लखीमपुर खीरी में कठिना नदी भूईया देव घाट बिहारीपुर में आयोजित किया जाएगा। इसी तरह से प्रदेश भर में विलुप्त हो चुकी नदियों के किनारे बसे गांवों में आयोजन करने की रणनीति तैयार की गई है।

यह भी पढ़ें: 100 दिनों में 50 हजार लोगों को रोजगार से जोड़ेगी योगी सरकार

Related Post

Terracotta

आंध्रा, तेलंगाना, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली भी टेरोकोटा के मुरीद

Posted by - October 21, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) द्वारा वर्ष 2018 में टेराकोटा (Terracotta) को एक जिला एक उत्पाद (ODOP) में शामिल…
PCS-2024

पीसीएस-2024: यूपी की परीक्षा प्रणाली बनी राष्ट्रीय स्तर पर भरोसे का प्रतीक

Posted by - March 30, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित PCS-2024 परीक्षा का परिणाम न केवल प्रदेश, बल्कि पूरे देश के लिए…
CM Yogi

आज उत्तर प्रदेश का ऊर्जा उत्पादन एक नए उदाहरण को प्रस्तुत करते हुए दिखाई दे रहा है : सीएम योगी

Posted by - May 30, 2025 0
कानपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश आगमन पर सीएम योगी (CM Yogi)…
CM Yogi

आपदा पीड़ितों के साथ खड़ी योगी सरकार, राहत कार्यों में तेजी

Posted by - May 14, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आंधी, आकाशीय बिजली और अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के प्रति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने…
Ramlala

प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली रामनवमी को लेकर अयोध्या में तैयारियां शुरू

Posted by - March 28, 2024 0
अयोध्या । रामलला (Ramlalla) की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में पहली रामनवमी (Ram Navami) को लेकर विशेष उत्साह है।…