Maha Kumbh

महाकुम्भ को सफल बनाने के लिए ग्राउंड जीरो पर उतारी गई अधिकारियों की टीम

235 0

प्रयागराज। महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) के दिव्य और भव्य आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को विशेष क्षेत्रों में तैनात किया जा रहा है। इन अधिकारियों पर विभिन्न गतिविधियों की देखरेख और प्रबंधन का दायित्व होगा। इसी क्रम में जिलाधिकारी प्रयागराज के द्वारा अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों के अनुसार कार्यक्षेत्र सौंप दिए हैं। मेला आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से यह आदेश जारी किया गया है।

क्षेत्र की व्यवस्था देखेंगे अधिकारी

जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) के किसी भी कार्य के लिए अधोहस्ताक्षरी के आदेशानुसार सभी आवश्यक कार्यवाही के प्रभारी होंगे। वहीं, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनय कुमार सिंह झूसी और आस-पास के क्षेत्र का सम्पूर्ण प्रबंधन देखेंगे।

अपर जिलाधिकारी (भूलेख) कुँवर पंकज नैनी और उसके आस-पास के क्षेत्र का कार्य देखेंगे, जबकि अपर जिलाधिकारी (नजूल) प्रदीप कुमार के पास फाफामऊ और आस-पास के क्षेत्र की जिम्मेदारी होगी। अपर जिलाधिकारी (नगर) मदन कुमार को नगर क्षेत्र की सम्पूर्ण देखरेख का जिम्मा दिया गया है तो अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पूजा मिश्रा को आईसीसीसी (प्रयागराज मेला प्राधिकरण) में स्थित कंट्रोल रूम का प्रभार सौंपा गया है।

रेलवे स्टेशन और होल्डिंग एरिया की व्यवस्था का होगा जिम्मा

इसके अतिरिक्त महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) के प्रमुख स्नान पर्व को सकुशल एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु रेलवे स्टेशनों पर श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों एवं भक्तजनों की भीड़ के दृष्टिगत नोडल/सहायक नोडल अधिकारी, सेक्टरवार अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

पीडीए वीसी अमित पाल शर्मा को प्रयागराज जंक्शन का नोडल अधिकारी बनाया गया है, जबकि अपर नगर मजिस्ट्रेट (तृतीय) सुदामा वर्मा को सूबेदारगंज और अपार नगर आयुक्त दीपेंद्र यादव रामबाग रेलवे स्टेशन के नोडल होंगे। इसी तरह, अपर नगर मजिस्ट्रेट (प्रथम) संदीप तिवारी प्रयाग रेलवे स्टेशन, ओएसडी पीडीए संजीव कुमार उपाध्याय फाफामऊ रेलवे स्टेशन, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रेरणा गौतम प्रयाग संगम, अपर नगर आयुक्त अरविंद कुमार राय दारागंज रेलवे स्टेशन के नोडल होंगे।

महाकुम्भ में श्रद्धालुओं के स्वागत में महकेगी प्रयाग की गली गली

अपर उप जिलाधिकारी सदर गणेश कनौजिया को झूसी रेलवे स्टेशन, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) करछना, जूही प्रसाद को नैनी रेलवे स्टेशन और उप जिलाधिकारी जयजीत कौर को छिंवकी-नैनी रेलवे स्टेशन का नोडल बनाया गया है।

ये सभी नोडल, सहायक नोडल अधिकारियों और सेक्टर अधिकारियों के साथ मिलकर व्यवस्था देखेंगे। इसके साथ ही समस्त होल्डिंग एरिया की व्यवस्था हेतु भी नोडल, सहायक नोडल और सेक्टर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है।

Related Post

Madan Kaushik

देहरादून: मदन कौशिक बने उत्तराखंड बीजेपी के नए अध्यक्ष

Posted by - March 12, 2021 0
देहरादून। उत्तराखंड बीजेपी ने सरकार के बाद संगठन में भी बड़ा बदलाव किया है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के…

लगता है ‘साहब’ का आत्मविश्वास अंदर तक हिला हुआ है- मंत्रिमंडल विस्तार पर मनीष सिसोदिया

Posted by - July 8, 2021 0
मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार हो चुका है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी टीम में कुल 43 नए मंत्रियों को…
अल्ताफ बुखारी

अल्ताफ बुखारी बोले- महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला पर पीएसए लगाना अलोकतांत्रिक

Posted by - February 8, 2020 0
जम्मू। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के पूर्व मंत्री अल्ताफ बुखारी ने शनिवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्रियों महबूबा मुफ्ती और…
दिग्विजय सिंह

कन्हैया को मेरा समर्थन, प्रचार के लिए वो आएंगे भोपाल- दिग्विजय

Posted by - April 28, 2019 0
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह रविवार आज अचानक भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के कार्यालय पहुंच गए। उन्होने ने कहा…