Teerath Rawat

त्रिवेंद्र सरकार के निर्णयों को बदलने पर तीरथ सरकार कर रही विचार

710 0
देहरादून। उत्तराखंड में तीरथ सरकार (Tirath government) पुराने निर्णयों पर एक के बाद एक बदलाव करने पर विचार कर रही है। त्रिवेंद्र सरकार के 4 साल के कार्यक्रम को स्थगित करने के बाद अब गैरसैंण कमिश्नरी और देवस्थानम बोर्ड पर दोबारा विचार किया जा रहा है।

उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार के विवादित निर्णयों पर तीरथ सरकार  (Tirath government) फिर से विचार करने जा रही है। एक दिन पहले ही त्रिवेंद्र सरकार के 4 साल के कार्यक्रमों को स्थगित करने के बाद अब गैरसैंण कमिश्नरी को लेकर सरकार फिर से विचार कर रही है।

बता दें कि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हाल ही में बजट सत्र के दौरान राज्य की तीसरी कमिश्नरी बनाने की घोषणा की थी। गैरसैण कमिश्नरी में दो गढ़वाल मंडल तो दो कुमाऊं मंडल के जिलों को जोड़ा गया था लेकिन इस घोषणा के बाद कुमाऊं मंडल से जुड़े विधायक और लोगों में नाराजगी थी। ऐसे में तीरथ सरकार ने इस निर्णय पर फिर से विचार करने का फैसला कर लिया है।

उधर तीरथ सरकार (Tirath government) देवस्थानम बोर्ड से जुड़े उस विवादित फैसले पर भी फिर विचार करेगी, जिसको लेकर पुजारी समाज विरोध कर रहा था। दरअसल, यह निर्णय तमाम धाम और मंदिरों को एक बोर्ड के माध्यम से संचालित करने से जुड़ा था, जिससे राज्य के इन धाम और मंदिरों में आर्थिक नियंत्रण कर यात्रियों के लिए सुविधाओं को बढ़ाया जा सके।

Related Post

CM Dhami presented Shubhvastram to Shri Ram temple

उत्तराखंड के शुभवस्त्रम में श्रीरामलला के दिव्य विग्रह में सुशोभित

Posted by - September 24, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंडवासियों के लिए सोमवार का वह पल गौरव करने वाला रहा, जब अयोध्या में विराजमान भगवान श्रीरामलला का दिव्य…
Pushkar

उत्तराखंड के महानायक पुस्तक का धामी ने किया विमोचन

Posted by - April 15, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘‘उत्तराखंड के महानायक पुस्तक’’ (Uttarakhand…
CM Dhami

सीएम धामी ने खटीमा में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिये निर्देश

Posted by - February 8, 2026 0
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने अपने खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन रविवार को कैंप कार्यालय लोहियाहेड व…