Timur made Ganpati Bappa's idol

तैमूर ने बनाई गणपति बप्पा की मूर्ती, सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

1425 0

मुंबई। आज गणपति बप्पा का जन्मदिन यानी गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। इस मौके पर आम से लेकर खास तक हर कोई अपने-अपने घरों में गणेश जी की मूर्ति की स्थापना करता नज़र आ रहा है।

गैंगस्टर विकास दुबे पर बनी फिल्म, ‘प्रकाश दुबे कानपुर वाला’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज

वहीं आज कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी अपने घर पर गणपति को लेकर आए हैं। इस बीच तैमूर ने अपने हाथों से ही गणपति बप्पा की मूर्ति बना ली है। तैमूर ने मूर्ती पूरी तरह से बनाकर हाथ जोड़कर गणेश मूर्ती के सामने पूजा भी की। तैमूर द्वारा बनाई गई मूर्ति की तस्वीरें खुद करीना कपूर ने शेयर की हैं, यह  तस्वीरें इतनी प्यारी हैं कि सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गईं।

https://www.instagram.com/p/CELifiOJB2M/?utm_source=ig_web_copy_link

दरअसल, करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दिख रहा है कि तैमूर ने अपने लेगो गेम को बड़ी खूबसूरती से जोड़-जोड़कर गणपति बप्पा की मूर्ति बनाई है। उन्होंने पंडाल-कलश और गणपति जी का वाहन मूषक भी बनाया है। तस्वीरों में दिख रहा है कि तैमूर अपने द्वारा बनाए गए गणेश जी के आगे हाथ जोड़कर बैठे हुए हैं। यह तस्वीरें वाकई बेहद खूबसूरत हैं।

देखिए ‘रामायण’ के राम- सीता कैसे माना रहे है गणपती बप्पा का यह उत्सव

इस फोटोज को शेयर करते हुए करीना ने अपने इस्टाग्राम एकाउंट पर लिखा- ‘गणपति सेलीब्रेशन इस साल कुछ मुश्किल होने वाला है। लेकिन टिम ने इस त्योहार को खास बना दिया है। उसने हमारे लिए Lego से खूबसूरत गणेश तैयार किए हैं। आप सभी को हैप्पी गणेश चतुर्थी। मैं सभी के लिए शांति, स्वास्थ्य और सुरक्षा की प्रार्थना करती हूं’। करीना द्वारा शेयर की गईं यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रही है।

Related Post

‘वॉर’ के आगे कमजोर पड़ी प्रियंका की फिल्म, जानें ‘द स्काई इज पिंक’ का कलेक्शन

Posted by - October 12, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। ‘वॉर’ की सीधी टक्कर देने के लिये शुक्रवार को प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ से…
swara bhasker

रिया चक्रवर्ती की ट्रोलिंग को लेकर स्वरा भास्कर ने जताई नाराजगी, कही यह बात

Posted by - August 27, 2020 0
नई दिल्ली।रिया चक्रवर्ती को लेकर इस वक्त लगातार चर्चा हो रही है। सुशांत सिंह राजपूत केस में एक्टर के पिता…