Kishanpur sanctuary

किशनपुर अभयारण्य में मिला बाघिन का शव

1103 0

लखीमपुर । दुधवा बाघ रिजर्व के किशनपुर अभयारण्य क्षेत्र में एक बाघिन का शव बरामद किया गया है।

रिजर्व के अधिकारियों ने बाघिन की मौत को कुदरती बताया है और कहा है कि उसके शव पर चोट का कोई भी निशान नहीं पाया गया है।

दुधवा बाघ रिजर्व के क्षेत्र निदेशक संजय कुमार पाठक ने बुधवार को  बताया कि वन कर्मियों ने एक बाघिन को देखा था जो काफी कमजोर नजर आ रही थी और वे तब से उसकी स्थिति पर नजर रख रहे थे।

नहर में नहाने गए तीन युवक डूबे

मंगलवार की शाम वह बाघिन एक तालाब के किनारे बैठी देखी गई थी। हालांकि कुछ वक्त के बाद वह घास के मैदान में वापस चली गई थी। जब काफी समय तक वह दोबारा नहीं दिखी तो अधिकारियों ने उसकी तलाश की तब उसका शव मिला।

उसके सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं। मृत बाघिन को बरेली स्थित भारतीय पशु अनुसंधान संस्थान भेजा गया है ताकि उसकी मौत की असली वजह पता लगाई जा सके।

Related Post

Mamata Banerjee

ममता बनर्जी ने तीसरी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, बताई अपनी प्राथमिकता

Posted by - May 5, 2021 0
कोलकाता। तृणमूल (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने पश्चिम बंगाल में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली…
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

पीएम मोदी के एक क्लिक पर 6 करोड़ किसानों के खाते में 12 हजार करोड़ रुपये पहुंचे

Posted by - January 2, 2020 0
कर्नाटक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार दो दिवसीय दौरे पर कर्नाटक पहुंचे हैं। तुमकुर में उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की…
Bollywood actress shikha malhotra

नर्स बनकर कोरोना मरीजों की सेवा करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री अब खुद हुईं संक्रमित

Posted by - October 10, 2020 0
नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए सभी लोग अपने-अपने स्तर से मदद करने में जुटे हैं। इस…