Poison

जेई ने परिवार समेत खाया जहर, बाप-बेटी की मौत

525 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ के जानकीपुरम में एक ही परिवार के दो लोगों की संदिग्ध मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मां, पिता और उनकी बेटी ने जहर (Poison) खा लिया है।

इलाज के दौरान ट्रामा में बाप और बेटी की मौत हो गई, जबकि मां का इलाज जारी है। मौके पर पुलिस के तमाम अधिकारी मौजूद है। अभी वजह साफ नहीं हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नलकूप विभाग में जेई के पद पर तैनात शैलेंद्र कुमार (45 वर्षीय) ने अपनी पत्नी गीता (40 वर्षीय) और बेटी प्राची (17 वर्षीय) के साथ जहर (Poison) खा लिया। आनन-फानन में तीनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां शैलेंद्र और प्राची की मौत हो गई, जबकि गीता की हालत गंभीर है। जहर खाने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

बाप और बेटी की मौत

जानकीपुरम विस्तार इलाके में शैलेंद्र कुमार अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है। बेटा फिलहाल बेंगलुरु में एक स्पोर्ट्स इवेंट में हिस्सा लेने गया है। बुधवार को घर में शैलेंद्र, पत्नी गीता और प्राची के साथ थे। पुलिस ने बताया कि हमें सुबह 9.30 पड़ोसियों ने तीनों के जहर खाने की सूचना दी है।

मेट्रो हॉस्पिटल पर IT की छापेमारी, इन अस्पतालों में भी पड़ी रेड

पुलिस के मुताबिक, जैसे ही हमें तीनों के जहर खाने की सूचना मिली तो हम तुरंत घर पर पहुंचे और तीनों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां बाप और बेटी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया और मां का इलाज शुरू किया गया। मां की हालत बेहद गंभीर है और डॉक्टर उसे बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। घर पर फॉरेंसिक की टीम पहुंच गई है।

Related Post

Advertising

सीएम योगी की पहल पर इको फ्रेंडली डिजिटल विज्ञापन को प्रोत्साहन, होगी राजस्व में वृद्धि

Posted by - April 23, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के मार्गदर्शन में नगर विकास विभाग ने नई विज्ञापन नीति-2025 (New Advertising Policy) का…
UPPCL

निर्बाध विद्युत आपूर्ति के साथ ही रेवेन्यू कलेक्शन में भी यूपीपीसीएल ने हासिल की उपलब्धि

Posted by - July 16, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश विद्युत निगम लि. (UPPCL) प्रदेश में बेहतर विद्युत…
CM Yogi

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित सिपाहियों को वितरित करेंगे नियुक्ति पत्र

Posted by - June 14, 2025 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार शाम को आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती नियुक्ति पत्र वितरण स्थल डिफेेंस एक्सपो…