Traffic Jam on Loharli toll

कोरोना से लोग कम परेशान हैं, जो इस जाम ने बढ़ा दिया झाम

2450 0

नोएडा । गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 91 स्थित लोहारली टोल प्लाजा (Loharli toll) पर बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे तीन किलोमीटर लंबा जाम (Traffic Jam) लग गया और तमाम प्रायासों के बावजूद दोपहर तक जाम नहीं खुल पाया था।

लोहारली टोल पर लगा तीन किलोमीटर लंबा जाम

पुलिस का कहना है कि बुलंदशहर जिले में पंचायत चुनाव है, जिसकी वजह से लोग नोएडा, दिल्ली व गाजियाबाद से बुलंदशहर स्थित अपने पैतृक गांवों में मतदान करने जा रहे हैं जिससे टोल पर भारी भीड़ है।

कोरोना ने लगाया चारधाम यात्रा पर ग्रहण, सिर्फ इन्हें मिली पूजन दर्शन की अनुमति

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 91 स्थित लोहारली टोल प्लाजा पर बृहस्पतिवार को जाम की सूचना मिलने पर यातायात पुलिस और दादरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और टोल कर्मियों से बातचीत कर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने बताया कि आज बुलंदशहर में पंचायत चुनाव है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बड़ी संख्या में बुलंदशहर के लोग रहते हैं और पंचायत चुनाव में मतदान करने जा रहे हैं जिसकी वजह से जाम लग गया है। जल्द ही जाम खुलवा लिया जाएगा।

Related Post

CM Yogi in Varanasi

कई राष्ट्र प्रधानमंत्री को अपने देश का सर्वोच्च सम्मान देने के लिए उतावले: सीएम योगी

Posted by - June 26, 2023 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के 9 साल बेमिसाल और खुशहाल रहे हैं। खुशहाली का मानक सुरक्षा,…
CM Dhami

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे देश में चल रहा धार्मिक पुनरुत्थान का महा पर्व: सीएम धामी

Posted by - June 1, 2025 0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को हरिद्वार पहुँचकर वात्सलय गंगा आश्रय का लोकार्पण किया तथा कृष्ण…
Kedarnath Dham

बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा से होगा स्वागत

Posted by - April 23, 2023 0
गोपेश्वर। बदरीनाथ-केदारनाथ (Badrinath- Kedarnath Dham) में कपाट खुलने के अवसर पर श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों का स्वागत हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा…