Sushil Chandra

दिल्ली हाईकोर्ट के तीन जज कोरोना पॉजिटिव, अगले मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा भी चपेट में

943 0

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 5 राज्‍यों- महाराष्‍ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और केरल का भारत के कुल एक्टिव केस में 70.82 फीसदी हिस्सा है।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को आए नए आकंड़ों के मुताबिक, एक दिन में 1,68,912 नए मामले दर्ज किए गए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्‍ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्‍ली, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, गुजरात, मध्‍य प्रदेश और राजस्‍थान में कोविड-19 के सबसे ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं। नए मामलों के 80.92 फीसदी केस इन्‍हीं 10 राज्‍यों से दर्ज किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश और गुजरात सरकार ने भी अब बढ़ते केस को देखते हुए 30 अप्रैल तक स्कूल और कॉलेज को बंद रखने का आदेश दिया है। देश में एक्टिव केस 12 लाख के पार चला गया, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 8.88 फीसदी है।

मंत्रालय के अनुसार, 5 राज्‍यों- महाराष्‍ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और केरल की भारत के कुल एक्टिव केस में 70.82 फीसदी भागीदारी है. वहीं एक्टिव केस में सिर्फ महाराष्ट्र का हिस्सा 48.57 फीसदी है।

अगले मुख्य चुनाव आयुक्त पॉजिटिव

अगले मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा (Chief Election Commissioner Sushil Chandra)  भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।

दिल्ली हाईकोर्ट के तीन जज कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली हाईकोर्ट के तीन जज कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, जज जसमीत सिंह, सुब्रमण्यम प्रसाद और संजीव सचदेवा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, जज कामेश्वर राव की रिपोर्ट आना बाकी है।

देश में अब तक कुल 10.45 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई गई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक कुल 10,45,28,565 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। इसमें 9,15,87,400 लोगों को पहली डोज और 1,29,41,165 लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी है। रविवार को देश भर में 29,33,418 वैक्सीन की डोज लगाई गई।

Related Post

लखनऊ स्वस्थ्य भवन

लखनऊ स्वस्थ्य भवन का निरीक्षण कर सीएम योगी ने दिए अपडेटेड कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश

Posted by - March 16, 2020 0
लखनऊ। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए देश के सभी राज्यों में बचाव के लिए कई कदम उठाए…

सिसोदिया ने भाजपा को बताया झूठा, कहा- 4 गुना ऑक्सीजन मांगने जैसी कोई बात ही नहीं

Posted by - June 25, 2021 0
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान हुए ऑक्सीजन संकट को लेकर एकबार फिर से भाजपा एवं केजरीवाल सरकार आमने सामने…
EIB

सीएम धामी ने पिथौरागढ़ में निर्माण कार्यों के लिये की धनराशि स्वीकृत

Posted by - May 16, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला में तवाघाट-थानीधार…
CM Dhami in Jammu and Kashmir

जम्मू कश्मीर में गरजे धामी, बोले- कांग्रेस राज में आंख दिखाने वाला पाकिस्तान मोदी राज में खामोश

Posted by - September 19, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के बसोहली विधानसभा क्षेत्र के बसंतपुर में…
CM Dhami

धामी बोले- महाराष्ट्र में बदलाव की लहर, फडणवीस और शिंदे के नेतृत्व में विकास के नए आयाम

Posted by - December 5, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को मुंबई में महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग…