Airport

एयरपोर्ट के टर्मिनल को बम से उड़ाने की धमकी, कराया गया खाली

606 0

सैन फ्रांसिस्को: अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (Airport) के टर्मिनल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई, जिसके बाद आनन-फानन में पूरा हवाई अड्डा खाली कराया गया। लॉस एंजिल्स टाइम्स की एक खबर में बताया कि, हवाई अड्डे के टर्मिनल को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले एक शख्स को हिरासत में लिया गया है।

सैन फ्रांसिस्को पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि, हवाई अड्डे के अधिकारियों को एक बम की धमकी मिली जिसके बाद शुक्रवार रात सैन फ्रांसिस्को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनल से यात्रियों को बाहर निकाला गया। साथ ही एक संदिग्ध पैकेज मिला और इस सामान को संभवतः ज्वलनशील माना जा रहा है। इस घटना के सिलसिले में एक शख्स को हिरासत में लिया गया है।

हवाई अड्डे पर भारी संख्या में फोर्स के साथ ही विस्फोटक आयुध निपटान इकाई को भी तैनात किया गया है और मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि पुलिस की कुछ गतिविधियों के कारण लोगों को अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनल से निकाला गया है और यात्रियों को अगली सूचना तक अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनल पर आने से बचने के लिए कहा गया है। एयरट्रेन और बार्ट सेवा निलंबित हैं, जबकि यात्री ड्रॉप-ऑफ और पिकअप सेवा केवल घरेलू टर्मिनलों पर चालू है।

मोमिन को कबूल नहीं था इस्लाम धर्म, मीना बनकर मांग में भरी सिंदूर

Related Post

AK Sharma

जापान की यामानाशी हाइड्रोजन कंपनी उत्पादन, आपूर्ति, बिक्री व अन्य सेवाओं में करेगी सहयोग

Posted by - February 14, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन, भंडारण, तकनीकी विकास, सेन्टर आफ एक्सीलेंस व आपूर्ति के क्षेत्र में तकनीकी…
CM YOGI

केरल में CM योगी आदित्यनाथ बोले- UDF और LDF ने हमेशा केरल की जनता के ​साथ किया विश्वासघात

Posted by - April 1, 2021 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath)  गुरुवार को केरल में भारतीय जनता पार्टी के चुनावी अभियान को धार…
Assembly Election Results

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के रुझानों में इस पार्टी को लग सकता है बड़ा झटका

Posted by - May 2, 2021 0
नई दिल्ली। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) के वोटों की गिनती चल रही है। शुरुआती रुझान कांग्रेस…