जो लाल टोपी लगाकर और जालीदार टोपी जेब में रखकर घूमते हैं, उन्हें जवाब देना होगा : केशव मौर्य

533 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य (Keshav Maurya) ने मेरठ के सरधना में प्रभावी मतदाता संवाद के दौरान सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये जो लाल टोपी लगाकर और जालीदार टोपी जेब में रखकर घूमते हैं, उन्हें जवाब देना होगा।

अखिलेश यादव को न कोरोना का टीका पसंद है, न माथे का टीका पसंद है। भाजपा की सरकार गरीबों महिलाओं युवाओं के लिए काम करती है। अगर सपा गठबंधन यूपी के 24 करोड़ लोगों के लिए सुरक्षा के लिए खतरा है तो भाजपा गठबंधन 24 करोड़ लोगों की सुरक्षा की गारंटी है।

उन्होंने ( Keshav Maurya)  कहा कि सपा सरकार में तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति के चलते सिर्फ धर्म विशेष की बेटियों को सरकारी योजना का लाभ मिलता था। वहीं भाजपा सरकार में सबका साथ सबका विकास के मंत्र को साकार करते हुए कन्या सुमंगला योजना से बिना भेदभाव सभी बेटियों को जन्म से स्नातक तक छह चरणों में आर्थिक मदद की गई।

उन्होंने कहा कि सपा ने अपने शासनकाल में किसानों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने सिर्फ किसानों को ठगने का काम किया है। वहीं भाजपा सरकार में किसान को सम्मान मिला और उचित मूल्य का भुगतान किया गया। हमारी सरकार ने पहली कैबिनेट में ही 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया गया। किसान सम्मान निधि के तहत 2.55 करोड़ किसानों को 42,565 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए। पांच सालों में 1.52 लाख करोड़ गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया। किसानों के उपज की दोगुनी खरीद की गई और एमएसपी को भी डेढ़ गुना किया गया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सपा के शासनकाल में माफिया और अपराधी खुलेआम घूमते थे और पुलिस भी अपराधियों से डरती थी। 2017 में जब भाजपा की सरकार बनीं तो हमने कानून व्यवस्था को प्राथमिकता में रखा। अपराधी और माफियाओं को जेल भेजा। प्रदेश की जनता ने राहत की सांस ली। लोग इस बात को भूले नहीं हैं।

उन्होंने जनता से एकबार फिर भाजपा को जिताने की अपील की। साथ ही कहा कि 10 मार्च को भारी बहुमत से फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

Related Post

खुद के साथ दुनिया की जरूरत पूरी करने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान: PM मोदी

Posted by - February 20, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की…
CM Yogi interacted directly with the beneficiaries of PM Awas Yojana Urban 2.0.

सीएम योगी का सहज अंदाज, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के लाभार्थियों से किया सीधा संवाद

Posted by - March 16, 2026 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के लाभार्थियों को पहली किस्त अंतरित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)…
Cows

गोवंशों की देखभाल में लापरवाही के मामले में सीएम योगी का बड़ा फैसला

Posted by - July 22, 2025 0
लखनऊ/मेरठ। मेरठ की कान्हा उपवन गोशाला में गोवंशों (Cows) की देखभाल में सामने आई गंभीर लापरवाही पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…