nadda

वोट बैंक की राजनीति करने वालों की हालत खराब : नड्डा

428 0

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी  के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा (nadda) ने सोमवार को उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी की सरकार पर विभिन्न योजनाओं के तहत लोगों के पैसे हड़पने का आरोप लगाया और दावा किया कि अब योजनाओं के तहत राशि सीधे लोगों के खाते में जाती है।

नड्डा ने कहा कि  वोट बैंक की राजनीति करने वालों की आज हालत खराब है। ऐसा इसलिए है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने वोटबैंक की राजनीति को खत्म कर दिया है और  विकासवाद  को लेकर आए हैं। जातिवाद, क्षेत्रवाद, वंशवाद और तुष्टिकरण से सभी अब धाराशाही हो गये हैं।  जन विश्वास यात्रा के समापन पर बस्ती और लखनऊ में आयोजित जनसभाओं में संबोधित करते हुए नड्डा ने दावा करते हुए कहा,   उत्तर प्रदेश में अब फर्क साफ दिखता है। अब योजनाओं का पैसा सीधे लोगों के बैंक खातों में जाता है, अखिलेश जी के समय में पैसा सीधे उनके  ही खाने के लिए जाता था।

पार्टी की जन विश्वास यात्रा के बारे में बात करते हुए नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 6 स्थानों से शुरू हुई जन विश्वास यात्रा आज समाप्त हो रही है, करीब 403 विधानसभा क्षेत्रों में 4 करोड़ से अधिक लोगों से संपर्क स्थापित करते हुए आज यह यात्रा समापन की ओर बढ़ रही है। यात्रा को पूरे राज्य में जनता का भारी समर्थन मिला है।

उन्होंने यह भी कहा कि जन विश्वास यात्रा में भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। नड्डा ने कहा कि  क्या अखिलेश जी, मायावती जी जन विश्वास यात्रा निकालने की हिम्मत कर सकते हैं? यह भाजपा और अन्य दलों के बीच संस्कृति का अंतर है। हमने जो कहा था, वह े किया है, जो कहेंगे , वह करेंगे, यह ताकत भाजपा में है।

इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने लोगों को जोड़ा है जबकि विपक्ष ने लोगों को बांटा है।

नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पूरा  भरोसा  है। उन्होंने कहा कि यहां  भ  से मतलब भत्ता,  र  से मतलब राशन,  अ  से मतलब आवास और  स  से सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि भरोसा है तो भत्ता है, आवास है, राशन है और सुरक्षा भी। भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, माफियाराज और परिवारवाद – ये सपा, बसपा और कांग्रेस का तंत्र है जबकि  सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास  हमारा मंत्र है। वे लोगों को बांट रहे हैं, हम जोड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमने लोगों से कहा-  सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास जबकि विपक्षी दलों ने  लोगों को धर्म के आधार पर बांटा है और  जिन्ना का नाम लिया। जिन्होंने देश का विभाजन किया, उनके नाम पर वोट मांगना – यही तो है अखिलेश यादव की राजनीति। सपा, बसपा और कांग्रेस ने सिर्फ और सिर्फ अपने परिवार का ही स्वार्थ सिद्ध किया, जबकि हमने सर्वांगीण विकास किया।

नड्डा ने दावा किया कि भाजपा के पास सुशासन है, जबकि उनके विरोधियों के पास ैकुशासन है। उन्होंने कहा कि हम सुशासन की बात करते हैं, वे कुशासन की बात करते हैं।

लैपटॉप वितरण को लेकर पिछली सपा सरकार पर निशाना साधते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार ने युवाओं को लैपटॉप देने का वादा किया था. इसके लिए 15 लाख लैपटॉप खरीदे गए, लेकिन 6.25 लाख लैपटॉप ही बांटे गए. बाकी लैपटॉप कहां चले गए? योगी जी की सरकार ने युवाओं को। लाख लैपटॉप और स्मार्टफोन दिए हैं। भविष्य में एक करोड़ युवाओं को लैपटॉप और स्मार्टफोन दिए जाएंगे।

अखिलेश यादव की सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश ने 15 आतंकियों को बचाने के लिए उनके मुकदमे वापस लिए थे। लेकिन अदालत ने इसकी इजाजत नहीं दी, बाद में उनमें से चार को सजा-ए-मौत बाकी को आजीवन कारावास हुआ। क्या आतंकियों को बचाने वाली ऐसी सरकार आपको चाहिए?

राज्य के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों तक पहुंचने और आगामी चुनावों से पहले उनका विश्वास जीतने के लिए 19 दिसंबर से भाजपा के छह वरिष्ठ नेताओं ने उत्तर प्रदेश में छह स्थानों से पार्टी की जन विश्वास यात्रा को एक साथ झंडी दिखाकर रवाना किया था।

यात्रा को मध्य उत्तर प्रदेश के आंबेडकर नगर से भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, बुंदेलखंड क्षेत्र के झांसी से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर से केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने झंडी दिखाकर रवाना किया था। इसे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद मथुरा से जबकि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बलिया से शुरू किया किया था।

Related Post

cm trivendra singh rawat

सुरेंद्र भट्ट ने कहा- CM त्रिवेंद्र के नेतृत्व में लड़ा जाएगा 2022 का चुनाव, बीजेपी को मिलेगा प्रचंड बहुमत

Posted by - March 7, 2021 0
हल्द्वानी। बीजेपी प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र भट्ट ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Rawat)  के…
Viksit Uttar Pradesh

विकसित यूपी के लिए युवाओं में दिख रहा सबसे अधिक क्रेज, प्रदेशभर से मिले अबतक करीब 19 लाख फीडबैक

Posted by - October 1, 2025 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) द्वारा चलाए जा रहे ‘समर्थ उत्तर प्रदेश – विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान’ (Viksit Uttar…