CM Dhami

काशीपुर किसान मृत्यु मामला: दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा – मुख्यमंत्री

79 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने काशीपुर के किसान स्व. सुखवंत सिंह की मृत्यु के मामले में परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए कहा है कि इस मामले की जांच में किसी भी स्तर पर कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ है और इस दुखद घटना के लिए किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने मंगलवार को स्व. सुखवंत सिंह के भाई परविंदर सिंह से दूरभाष पर वार्ता कर हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने दिवंगत सुखवंत सिंह के पिता एवं अन्य परिजनों की मौजूदगी में उनके भाई के साथ दूरभाष पर वार्ता कर कहा कि इस दुखद घटना की भरपाई तो संभव नहीं है, लेकिन सरकार इस मामले में दोषी लोगों को कानूनी रूप से सख्त से सख्त सजा दिलवाने हेतु प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि इस मामले की जानकारी मिलते ही तत्काल उच्चाधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश देने के साथ ही कुमांऊॅ कमिश्नर को मजिस्टीरियल जांच करने के आदेश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने परिवार को हर कीमत पर परिवार को इंसाफ का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोई भी घटना होने पर सरकार ने तत्परता एवं प्रतिबद्धता से कार्रवाई सुनिश्चित पीड़ितों के न्याय दिलाने का काम किया है। मुख्यसमंत्री ने कहा कि वह जल्दी पीड़ित परिवार से भी मिलेंगे।

Related Post

CM Dhami

भाजपा राज में हर क्षेत्र का विकास, तुष्टिकरण नहीं संतुष्टिकरण पर जोर: सीएम धामी

Posted by - March 9, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि पिछली सरकारें परियोजनाओं की नींव रखती थीं और चुनाव के…
CM Yogi

एक भारत,श्रेष्ठ भारत: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से योगी आदित्यनाथ ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

Posted by - November 12, 2025 0
एकता नगर (गुजरात): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि गुजरात सदैव से देश को राह दिखाने वाला राज्य…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने कुंभ मेले की तैयारियों एवं जिला योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रदान की 1200 करोड़ की धनराशि

Posted by - April 8, 2026 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि कुंभ मेला-2027 को दिव्य और भव्य स्वरूप देने तथा जनकल्याणकारी…
Anuradha Roy

अनुराधा रॉय इंटरनेशनल डबलिन लिटरेसी अवार्ड 2020 के लिए शॉर्टलिस्ट, बढ़ाया गौरव

Posted by - September 15, 2020 0
नई दिल्ली। उत्तराखंड के रानीखेत की लेखक अनुराधा रॉय ने भारतीय महिलाओं का गौरव बढ़ाया है। अनुराधा रॉय को उनकी…