CM Yogi

जनघोष बन गया अबकी बार 400 पार का नारा : सीएम योगी

257 0

बाराबंकी। देश में अब तक चार चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं जबकि तीन चरण बाकी हैं। इसके बावजूद पूरे देश की जनता जनार्दन 4 जून के परिणाम को लेकर पहले से ही आश्वस्त है। वह जानते हैं कि इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही जीत होगी। यही वजह है कि पूरे देश में एक बार फिर मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार का नारा गूंज रहा है। यह उद्घोष अब जनघोष बन गया है। यह पूरे देश में कांग्रेस और इंडी गठबंधन के विभाजनकारी तुष्टीकरण और अराजकता की नीतियों के खिलाफ देश की आम जनमानस की उद्घोषणा का शंखनाद है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को बाराबंकी के जैदपुर मार्ग पर बाराबंकी लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे।

सीएम योगी (CM Yogi) ने बाराबंकी की लोकसभा प्रत्याशी राजरानी रावत और मोहनलालगंज के लोकसभा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के पक्ष में वोट की अपील की। साथ ही, उन्होंने अवध प्रांत के देवाधिदेव महादेव की धरती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत भी किया।

आम जनमानस ने खुद को ”एक बार फिर मोदी सरकार” के विजयश्री से जोड़ा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत श्रेष्ठ भारत, आत्मनिर्भर और विकसित भारत की संकल्पना की विजय का अबकी बार 400 पार का नारा एक नया उद्घोष भी है।

उन्होंने (CM Yogi)  महादेवा और सिद्धेश्वर महादेव की धरती पर भारत की सांस्कृतिक नवजागरण के पुरोधा, एक भारत श्रेष्ठ भारत के शिल्पी, दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनेता और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बाराबंकी की जनता की ओर से हृदय से स्वागत किया।

देश की आवाज है जीतेंगे तो मोदी ही : योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि देश में पिछले 10 वर्षों में हुए विकास कार्यों को देखते हुए देश के आमजन ने एक बार फिर मोदी सरकार के विजय श्री के साथ खुद को जोड़ा है। ऐसे में हमें बाराबंकी और मोहनलालगंज समेत उत्तर प्रदेश की 80 की 80 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर और विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में अपना योगदान देना है।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, कौशल किशोर, प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश चंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे।

Related Post

CM Yogi held a public meeting in Bagaha, West Champaran.

पशुओं का चारा खाने वालों और जमीन कब्जाने वालों से रहें सावधान: सीएम योगी

Posted by - November 6, 2025 0
पश्चिमी चंपारण। बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए पश्चिमी चंपारण पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बगहा में आयोजित…
मायावती

‘धर्मयुद्ध लड़ने वाली साध्वी को केवल नोटिस क्यों, नामांकन रद्द क्यों नहीं?- मायावती

Posted by - April 22, 2019 0
नई दिल्ली। बसपा सुप्रीमों मायावती ने भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल…
CM Yogi became the savior of flood victims

बाढ़ पीड़ितों के संकट मोचक बने सीएम योगी, अब तक 6 लाख से अधिक लोगाें को दी राहत

Posted by - August 10, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की माॅनीटरिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)…
मायावती

यूपी पुलिस की कार्रवाई शर्मनाक, निर्दोषों को तुरंत रिहा करे सरकार: मायावती

Posted by - January 5, 2020 0
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने एक बार फिर से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है।…