Assembly Election Results

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के रुझानों में इस पार्टी को लग सकता है बड़ा झटका

987 0

नई दिल्ली। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) के वोटों की गिनती चल रही है। शुरुआती रुझान कांग्रेस पार्टी (Congress) के लिए निराशाजनक हैं। पश्चिम बंगाल में ज्यादातर सीटों के रुझान आ गए हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी कहीं दिखाई नहीं दे रही है।

कांग्रेस पार्टी को इस बात की उम्मीद थी कि वह बेहतर प्रदर्शन कर अपनी स्थिति को मजबूत करेगी, लेकिन रुझानों में केरल से लेकर असम तक वह संघर्ष से बाहर दिखाई दे रही है।

इन तीन राज्यों में सत्तारूढ़ दलों की वापसी, द्रमुक को यहां मिल रही बढ़त

असम में कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत लगाई थी, लेकिन वहां से भी उसके लिए अच्छी खबर नहीं है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी काफी आगे चल रही है। रुझानों में वह बहुमत को पार कर चुकी है। चौंकाने वाली बात यह है कि केरल में हर पांच साल के बाद सत्ता बलदती रही है लेकिन, वहां भी कांग्रेस खाली हाथ खड़ी है।

वह वामपार्टियों से काफी पीछे चल रही है। हालांकि, राहुल गांधी केरल से ही लोकसभा में चुनकर आए हैं। लेकिन, उनका कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। कांग्रेस केरल में भी विफल होती दिख रही है। पुदुचेरी भी कांग्रेस के हाथ से निकलता दिख रहा है।

Related Post

Union Minister Prahlad Joshi reached Maha Kumbh

महाकुम्भ के महाआयोजन से उत्तर से दक्षिण भारत तक सनातन का उत्साह चरम पर

Posted by - February 18, 2025 0
महाकुम्भनगर: दुनिया के सबसे बड़े समागम को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने दिव्य और नव्य…
Smart School

योगी सरकार की नई पहल से अब सरकारी स्कूल देंगे निजी स्कूलों को टक्कर

Posted by - March 17, 2025 0
ग्रेटर नोएडा। योगी सरकार (Yogi Government) परिषदीय विद्यालयों को आधुनिक शिक्षा केंद्रों में बदलने की दिशा में तेजी से कार्य…

हजार कमी है पर हम वोट योगी को ही देंगे और कोई चारा नहीं- ब्राह्मण समर्थक की दलील

Posted by - August 16, 2021 0
उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल तैयारियां कर रहे, बीजेपी की जीत में ब्राह्मण मतदाताओं…
एफ-16 लड़ाकू विमान

अमेरिका का भारत को झटका, नहीं दी पाकिस्तानी एफ-16 की जानकारी

Posted by - April 28, 2019 0
नई दिल्ली। अमेरिका ने जम्मू-कश्मीर में सैन्य प्रतिष्ठानों पर हवाई हमला करने की पाकिस्तान की कोशिश के दौरान भारतीय वायुसेना…
Anand Bardhan

उत्तराखण्ङ में पीएमश्री योजना की तर्ज पर बनेगी स्कूलों के लिए योजनाः मुख्य सचिव

Posted by - October 17, 2025 0
देहरादून:  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने शुक्रवार को सचिवालय में पीएमश्री और लखपति दीदी योजना की समीक्षा की।…