मलंग

‘मलंग’ के इस नए गाने में दिशा और आदित्य की दिखी जबरदस्त केमेस्ट्री

886 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर स्टारर फिल्म मलंग का टाइटल ट्रैक गुुरुवार को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के इस गाने में दिशा और आदित्य की बोल्ड केमेस्ट्री नजर आ रही है। इस टाइटल ट्रैक में फिल्म में दिशा और आदित्य के किरदार की कहानी की एक झलक दिखाई गई है।

आप भी देख सकते हैं फिल्म का ये टाइटल ट्रैक

मलंग का ये गाना एक मैलोडी सॉन्ग है। इस गाने के बोल कुनाल वर्मा और हर्ष लिम्बाचिया ने लिखे हैं। वहीं गाने को आवाज वेद शर्मा ने दी है। इससे पहले फिल्म का ट्रेलर फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म में फ्रैश पेयरिंग दिखाई गई है। दिशा और आदित्य पहली बार बड़े पर्दे पर साथ में नजर आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/tv/B6-iwD5nZ-_/?utm_source=ig_web_copy_link

हालांकि ये फिल्म लव स्टोरी नहीं है। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें दो किलर्स की प्रेम कहानी नजर आने वाली है। जिस अवतार में आदित्य रॉय कपूर नजर आ रहे हैं उनकी सभी फिल्मों से उनका ये किरदार काफी जुदा है। ट्रेलर में आदित्य अपनी गठीली बॉडी को फ्वॉन्ट करते नजर आ रहे हैं।

फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी के साथ अनिल कपूर और कुणाल केमू प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएंगे। ‘मलंग’ 7 फरवरी में रिलीज़ होगी। फिल्म के ज्यादातर हिस्से को मॉरीशस, गोवा और मुंबई में शूट किया गया है। ‘मलंग’ का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है और टी-सीरीज़ के भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव फिल्म्स के लव रंजन, अंकुर गर्ग और नॉर्दर्न लाइट्स एंटरटेनमेंट के जे शेवक्रमणी द्वारा निर्मित है।

Related Post

राहुल ने कहा था- कश्मीर में बहेंगी खून की नदियां, एक गोली तक नहीं चली – अमित शाह

Posted by - October 10, 2019 0
महाराष्ट्र। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस व एनसीपी पर हमला बोला। उन्‍होंने कहा, ‘जब मोदी जी…
गंगा का कायाकल्प

गंगा के कायाकल्प में जनसहभागिता जरूरी, ताकि विश्वपटल पर होगी चर्चा : पीएम मोदी

Posted by - December 14, 2019 0
कानपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को कानपुर में कहा कि गंगा समूचे भारतीय उपमहाद्वीप की पवित्र नदी है। इसको स्वच्छ…
मोहल्ला क्लीनिक का डॉक्टर कोरोना संक्रमित

दिल्ली : मोहल्ला क्लीनिक का एक और डॉक्टर कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

Posted by - March 31, 2020 0
नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के एक और मोहल्ला क्लीनिक में मंगलवार को एक डाक्टर के कोरोना वायरस से संक्रमित…