This chariot will act as a public awareness campaign: CM Dhami

यह रथ एक जन-जागरूकता अभियान के रूप में कार्य करेगा: धामी

110 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में समर्पण सोसाइटी फॉर हेल्थ रिसर्च एंड डेवलपमेंट द्वारा देहरादून में बाल विवाह की रोकथाम के लिए संचालित बाल विवाह मुक्ति रथ का फ्लैग ऑफ किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि यह रथ एक जन-जागरूकता अभियान के रूप में कार्य करेगा, जिसका उद्देश्य दूरस्थ, ग्रामीण एवं उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों तक पहुँच बनाकर बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के विरुद्ध समयबद्ध, सघन एवं प्रभावी संदेश जन-जन तक पहुँचाना है।

यह अभियान 24 जनवरी 2026 से 08 मार्च 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत विभिन्न गाँवों, शहरी बस्तियों, स्कूलों, पंचायतों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं सामुदायिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक, संवाद सत्र, शपथ कार्यक्रम, परामर्श शिविर, IEC सामग्री वितरण तथा जनसंवाद जैसी गतिविधियाँ आयोजित की जाएगी।

इस अवसर पर अध्यक्ष उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण डॉ. गीता खन्ना, समर्पण सोसाइटी के अध्यक्ष विपिन पंवार एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Post

शपथ ग्रहण

सोनिया व राहुल ने उद्धव को पत्र लिख, शपथ ग्रहण में नहीं शामिल हो पाने पर जताया खेद

Posted by - November 28, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगी। ठाकरे को पत्र लिखकर…
CM Dhami

2023 में राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने जा रही है: सीएम धामी

Posted by - September 21, 2023 0
कोटा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी (CM Dhami)  ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर केंद्र की लाभकारी योजनाओं को जनता…