सारा अली खान

सारा अली खान की इस अदा ने फैंस को किया इंप्रेस, देखें ये बिंदास वीडियो

1569 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों फिल्म ‘कुली नंबर 1’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। शूटिंग के दौरान की उनकी कई फोटो और वीडियोज सामने आ चुके हैं। सारा का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में सारा ब्लैक लोअर और क्रॉप टॉप में बेहद खूबसूरत लग रही हैं

इस वीडियो में सारा ब्लैक लोअर और क्रॉप टॉप में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सारा जहां कहीं जाती हैं मीडिया के कैमरे उनके पीछे पहुंच जाते हैं। इस वीडियो में भी सारा अली खान के सामने जब पैपराजी पहुंचे तो सारा ने अपने स्माइलिंग फेस के साथ उनका स्वागत किया। हालांकि बाद में सारा अपनी गाड़ी में बैठ कर निकल गईं।

https://www.instagram.com/p/B9BPzctgiIZ/?utm_source=ig_web_copy_link

 मीडिया पर्सन के अलावा सारा के फैंस भी उनके इस अंदाज के मुरीद

सारा जिस किसी से भी मिलती हैं उनका स्माइलिंग फेस ही देखने को मिलता है। मीडिया पर्सन के अलावा सारा के फैंस भी उनके इस अंदाज के मुरीद हैं। इस वीडियो में सारा का नो मेकअप लुक देखने को मिल रहा है। आपको बता दें सारा जहां अपने अभिनय को लेकर गंभीर रहती हैं उतना ही वो अपनी फिटनेस के लिए भी सीरीयस हैं। सारा हर रोज जिम जाती है और खाने-पीने पर भी उनका भरपूर कंट्रोल रहता है।

सारा अली खान की अगली फिल्म कुली नंबर 1

बताते चले फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली सारा अली खान फिल्म सिंबा में रणवीर सिंह के साथ नजर आई थीं, इसके अलावा हाल ही में उनकी फिल्म लव आजकल रिलीज हुई। लव आजकल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया। सारा अली खान की अगली फिल्म कुली नंबर 1 है, जिसमें वह वरुण धवन के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।

Related Post

पंजाब में लॉकडाउन एक मई तक

दिल्ली में प्रदूषण मामले में केंद्र सरकार करे हस्तक्षेप – पंजाब मुख्यमंत्री

Posted by - November 2, 2019 0
पंजाब। दिल्ली में प्रदूषण और पराली जलाने वाले मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पीएम मोदी को…

अंकिता लोखंडे बोलीं- सुशांत सिंह और रिया चक्रवर्ती के रिश्ते के बारे में मैं कुछ नहीं जानती

Posted by - September 3, 2021 0
सुशांत की मौत के बात के बाद कई लोगों को उनकी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार माना गया जिसमें से उनकी…