नए साल 2020

नए साल 2020 में 01 जनवरी से बदल जाएंगे ये दस नियम

875 0

नई दिल्‍ली। नए साल 2020 की पहली सुबह से देश के कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है। एक जनवरी से एनईएफटी (नेफ्ट) के जरिए लेन-देन पर अब कोई शुल्क नहीं चुकाना होगा। पुराने डेबिट कार्ड से आप नए साल में कैश नहीं निकाल पाएंगे। इसके अलावा पैन को आधार से लिंक करने की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी गई है। आइए जानते हैं नए साल में क्‍या-क्‍या बदलाव हो रहे हैं?

1 जनवरी से चलेंगे चिप वाले एटीएम कार्ड

नए नियम के तहत 31 दिसम्बर तक पुराने डेबिट कार्ड को इलेक्ट्रॉनिक चिप वाले कार्ड से बदलवाना जरूरी है। दरसअल नए साल में पुराने डेबिट कार्ड से कैश नहीं निकाल पाएंगे। इसमें लगी मैग्नेटिक स्ट्रिप अब बेकार हो जाएगी, जिससे एटीएम ग्राहक का डेटा पहचानता है। स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अपने सभी ग्राहकों को मैग्नेटिक स्ट्रिप डेबिट कार्ड को ईएमवी चिप और पिन बेस्ड कार्ड्स में बदलने के लिए कहा है। एसबीआई ने डेबिट कार्ड बदलने की अंतिम तारीख 31 दिसम्बर, 2019 तय की है।

ऑनलाइन ट्राजेक्शन एनईएफटी मुफ्त

अब बैंकों में एनईएफटी के जरिये लेन-देन पर 1 जनवरी, 2020 से कोई शुल्क नहीं चुकाना होगा। एनईएफटी अब हफ्ते के सातों दिन, चौबीसों घंटे हो सकेगा। भारत बिल पेमेंट सिस्टम से प्रीपेड छोड़कर सभी बिलों का भुगतान किया जा सकेगा।

पीएफ के नियम 1 जनवरी से बदल जाएंगे

नए साल में प्रॉविेडेंट फंड से जुड़े नियम भी आसान होने जा रहे है। नए नियमों के तहत वो कंपनियां भी पीएफ के दायरे में होंगी, जहां 10 कर्मचारी हैं। कर्मचारी ही पीएफ का अंशदान तय कर सकेंगे। इसके अलावा पेंशन फंड से एकमुश्त राशि की निकासी संभव होगी।

आतंकवाद के स्रोत पर हमला करने का भारत के पास है अधिकार : सेना प्रमुख 

एसबीआई के रेपो रेट से जुड़े कर्ज 0.25 फीसदी सस्ते

स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने रेपो रेट से जुड़े कर्ज पर ब्याज 0.25 फीसदी तक घटाया है। नई दरों का लाभ एसबीआई के पुराने ग्राहकों को 1 जनवरी, 2020 से मिलेगा।

ज्‍वैलरी में अब हॉलमार्किंग अनिवार्य

नए साल में सोने-चांदी की ज्‍वैलरी पर हॉलमार्किंग अनिवार्य हो गई है। हालांकि, ग्रामीण इलाकों में इससे एक साल तक छूट रहेगी। इसी वजह से माना जा रहा है कि ज्‍वैलरी के दाम बढ़ सकते हैं।

रुपे कार्ड और यूपीआई पर अब नहीं लगेगा कोई चार्ज

सरकार ने डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। 1 जनवरी, 2020 से रुपे कार्ड और यूपीआई से लेन-देन पर किसी तरह का मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) शुल्क नहीं लगेगा। यदि किसी बिजनेस का टर्नओवर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा है तो उसे हर हाल में डिजिटल पेमेंट के ये ऑप्शन रखने होंगे। क्‍योंकि, अपने ग्राहकों से वे इसके जरिए पेमेंट पर किसी तरह का एमडीआर शुल्क नहीं वसूल पाएंगे।

पैन कार्ड और आधार लिंक की अंतिम तिथि बढ़ी

सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (सीबीडीटी) ने 30 दिसम्‍बर को आधार और पैन कार्ड लिंक करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 मार्च, 2020 कर दी है। इसके पहले यह तारीख 31 दिसम्बर, 2019 थी।

बीमा पॉलिसी का प्रीमियम अब मंहगा

नए साल में बीमा रेग्‍युलेटर भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने चेंज लिंक्ड और नॉन लिंक्ड जीवन बीमा पॉलिसी में बदलाव की घोषणा की है। इसकी वजह से प्रीमियम अब महंगा हो जाएगा। हालांकि एलआईसी ने क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर लगने वाले चार्ज को भी खत्म करने की घोषणा की है।

एटीएम से कैश निकालने के लिए ओटीपी अनिवार्य

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने एटीएम से कैश निकासी के नियम में बड़ा बदलाव किया है। देश के सबसे बड़े बैंक के ग्राहकों को रात में एटीएम से कैश निकालते समय बैंक अकाउंट (खाते) से जुड़े नंबर वाला मोबाइल साथ में रखना होगा। साथ ही बैंक ने रात्रि के 8 बजे से लेकर सुबह 8 बजे तक एटीएम से 10 हजार रुपये से अधिक कैश निकासी के लिए ओटीपी बेस्ड सिस्टम लागू करने का फैसला किया है।

टोल प्‍लाजा पर फास्टैग अनिवार्य, वरना दोगुना टोल

सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने 15 जनवरी, 2020 के बाद नेशनल हाईवे (एनएच) से गुजरने वाली गाड़ियों में फास्टैग अनिवार्य कर दिया है। जानकारी के मुताबिक अभी तक एक करोड़ फास्टैग जारी हुए हैं। यदि फास्टैग नहीं हुआ तो दोगुना टोल टैक्‍स चुकाना होगा।

Related Post

CM Dhami

पेरिस ओलिंपिक में प्रतिभाग कर लौटे खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से की भेंट

Posted by - August 20, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से मंगलवार को सीएम आवास पर पेरिस ओलिंपिक में प्रतिभाग कर लौटे खिलाड़ी…
CM Bhajanlal Sharma

सब्र करो अभी 100 दिन पूरे हुए हैं, हम धीरे-धीरे आरपीएससी की ओर बढ़ रहे: सीएम भजनलाल

Posted by - March 26, 2024 0
जयपुर। राजस्थान में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में नामांकन का बुधवार को अंतिम दिन है। मंगलवार को हाईप्रोफाइल सीट…
उत्तर प्रदेश की राजधानी में गांजा तस्कर हुए गिरफ्तार 

उत्तर प्रदेश की राजधानी में गांजा तस्कर हुए गिरफ्तार 

Posted by - March 30, 2021 0
राजधानी के थाना आशियाना व कैंट में एनडीपीएस एक्ट में दर्ज मुकदमे के फरार वांछित अभियुक्त अंतर्जनपदीय गांजा तस्कर को  नगराम पुलिस द्वारा सोमवार शाम  चार किलो 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। इंस्पेक्टर नगराम के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना नगराम मोहम्मद अशरफ ने बताया कि शाह मोहम्मदपुर अपैया निवासी  विनीत कुमार जायसवाल गांजा का अंतर्जनपदीय तस्कर है। इसके विरुद्ध राज्य के विभिन्न जनपदों में मुकदमे पंजीकृत हैं। पूर्व में भी उसके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हो चुका है।  वर्ष 2015 में इसे उन्नाव के सोहरामऊ थाने में 50 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। वर्ष 2016 में अभियुक्त विनीत जायसवाल व इसके गिरोह के सदस्यों को  जनपद कौशांबी  के थाना पूरामुफ्ती  में 868 किलो गांजा के साथ व इसी वर्ष  कौशांबी के ही थाना सैनी में 1432 किलो गांजा के साथ  गिरफ्तार किया गया था। सड़क हादसों में आधा दर्जन की हुई मौत वर्ष 2018  में नारकोटिक्स सेल लखनऊ द्वारा विनीत जायसवाल व इसके गैंग के सदस्यों को 40 किलो  गांजा के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। वर्ष 2020 में राजधानी के थाना आशियाना व थाना कैंट में एनडीपीएस एक्ट के दर्ज मुकदमे में आरोपी विनीत जायसवाल फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस आयुक्त लखनऊ व पुलिस उपायुक्त दक्षिणी द्वारा विशेष निर्देश जारी किए गए थे। नगराम पुलिस द्वारा काफी दिनों से इसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे थे, सोमवार की शाम उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव, उमाशंकर सिंह सिपाही राजीव पांडे अंबिकेश तिवारी व मोहम्मद याकूब द्वारा नगराम पेट्रोल पंप के पास नहर पुलिया से आगे विनीत जायसवाल को अवैध गांजे के साथ दबोच लिया गया। वजन करने पर गांजे का वजन चार किलो 100 ग्राम निकला। आरोपी युवक को पकड़ कर थाने लाया गया जहां पूछताछ करने पर आरोपी विनीत कुमार जायसवाल ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह मध्य प्रदेश, बिहार, आंध्र प्रदेश व नेपाल से अवैध गांजे की तस्करी कर आसपास के जिलों में सप्लाई करता है। अभियुक्त अवैध रूप से गांजे की तस्करी व बिक्री करने का अ•यस्त अपराधी है तथा नगराम थाने का प्रचलित हिस्ट्रीशीटर है इसके परिवार में भाई जितेंद्र कुमार जायसवाल व मां चंद्रावती जायसवाल अवैध गांजा तस्करी में संलिप्त रहती हैं। इसके द्वारा अवैध गांजा की तस्करी से अर्जित की गई दौलत से बनाई गई संपत्ति का पता लगाया जा रहा है।