पेट की गैस

ये घरेलू नुस्खे जो जड़ से खत्म करेंगे पेट की गैस, तो अभी आजमाएं

1173 0

नई दिल्ली। आजकल पेट में होने वाली गैस एक आम समस्या बन चुका है। अगर आपने जरा-सा बाहर का खाना खा लिया या फिर मिर्च- मसाले वाला खाना खा लिया। तो आपके पेट में गैस बन ही जाएगी। कई बार पेट में बनने वाली गैस भीषण रूप ले लेती है।

पेट में होने वाली गैस को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि यह कई बीमारियों की जड़

इस कारण सीने में दर्द के साथ ही सिर में भी चढ़ जाती है। उल्टियां तक आने लगती हैं। ऐसे में आपको फौरन घरेलू नुस्खों को आजमाना चाहिए, क्योंकि इनके जरिए आप पेट में होने वाली गैस की समस्या को जड़ से खत्म कर सकते हैं। पेट में होने वाली गैस को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि यह कई बीमारियों की जड़ है।

40 की उम्र पार हर महिला करे ये तीन योगासन, मिलेगा खास लाभ 

आपको रोजाना खाली पेट एक चम्मच बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाकर पीना चाहिए

इससे ही आपको पाचन संबंधी दिक्कत पैदा होती है। आइए बताते हैं क्या हैं वह घरेलू उपाय जिसके जरिए आप पेट में बनने वाली गैस को जड़ से खत्म कर सकते हैं। अगर आप गैस की समस्या से जूझ रहे हैं। तो आपको रोजाना खाली पेट एक चम्मच बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाकर पीना चाहिए। इसे पीते ही आपको गैस की समस्या से पल भर में छुटकारा मिल जाएगा।

दिन में करीब दो से तीन हींग का पानी पिएं

हींग भी गैस में बेहद फायदेमंद होती है। आप एक गिलास गर्म पानी में हींग मिलाकर पिएं। इससे आपकी गैस की समस्या दूर हो जाएगी। दिन में करीब दो से तीन हींग का पानी पिएं।

काली मिर्च भी गैस की समस्या को करती है दूर 

काली मिर्च भी गैस की समस्या को दूर करती है। इसके सेवन करने से न केवल गैस की समस्या में राहत मिलती है, बल्कि इससे हाजमा भी सही रहता है। पेट में गैस होने पर आप दूध में काली मिर्च मिलाकर पी सकते हैं। पेट में अगर गैस हो रही हो तो लहसुन भी फौरन राहत पहुंचाता है। गैस की समस्या में लहसुन खाने से काफी फायदा मिलता है।

गैस होने पर अदरक के टुकडे को देसी घी में पकाकर खाना चाहिए

गैस होने पर अदरक के टुकडे को देसी घी में पकाकर खाना चाहिए। इससे फौरन राहत मिलेगी। गैस होने पर आप ठंडे पानी में एक चम्मच भुना हुआ जीरा भी ले सकते हैं। इससे गैस की समस्या में राहत मिलती है।

Related Post

सनी देओल और गोविंदा रोड शो

लोकसभा चुनाव 2019: अजमेर में सनी देओल और गोविंदा ने किया रोड शो, उमड़ी जबरदस्त भीड़

Posted by - April 27, 2019 0
अजमेर। लोकसभा चुनाव प्रचार में अंतिम दिन 27 अप्रैल को अजमेर में बॉलीवुड के दो बड़े अभिनेता सनी देओल भाजपा…
डोनाल्ड ट्रंप

इन हॉलीवुड फिल्मों में अमेरिकी राष्ट्रपति बने सरताज, दिखा जोश

Posted by - February 24, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनेर संग दो दिवसीय भारत दौरे…
झूठे विज्ञापनों पर लगाम की तैयारी

गोरापन जैसे दावे के झूठे विज्ञापनों पर लगाम की तैयारी, सरकार ले रही है ये बड़ा फैसला

Posted by - February 8, 2020 0
नई दिल्ली। केंद्र सरकार फेयरनेस क्रीम को प्रमोट करने वाले, बच्चों की हाइट बढ़ाने वाले और एंटी एजिंग जैसे विज्ञापन…
एकेटीयू स्वच्छ कैंपस रैंकिंग 2019 में नंबर 1

एकेटीयू स्वच्छ कैंपस रैंकिंग 2019 में देश का नंबर 1 संस्थान

Posted by - December 3, 2019 0
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने स्वच्छ कैंपस रैंकिंग 2019 ऑफ़ हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स में पूरे देश में…