Eid-ul-Azha

सीएम योगी के मार्गदर्शन में आगामी पर्वों के आयोजन में स्वच्छता और सामंजस्य पर रहेगा विशेष जोर

249 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के दिशानिर्देशों के अनुरूप प्रदेश के नगर विकास विभाग ने आगामी पर्वों और विश्व पर्यावरण दिवस के आयोजनों को लेकर की व्यापक तैयारी, स्वच्छता और सामंजस्य बनाए रखने के लिए वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए। वीडियो कान्फ्रेंसिंग बैठक नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात (Amrit Abhijat) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें गंगा दशहरा, ईद-उल-अजहा (Eid-ul-Azha) , विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर प्रदेश के नगर निकायों की तैयारियों की गहन समीक्षा की गई।

ईद-उल-अजहा (Eid-ul-Azha) के अवसर पर स्वच्छता पर रहेगा विशेष जोर

नगर विकास विभाग की बैठक में निर्णय लिया गया कि इस माह में आयोजित होने वाले आगामी त्यौहारों के दौरान शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता, सुरक्षा और सामाजिक समरसता सुनिश्चित की जाए। बैठक के दौरान ईद-उल-अजहा (Eid-ul-Azha) त्योहार के आयोजन के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गये। बैठक में प्रमुख सचिव ने कहा कि ईद-उल-अजहा के अवसर पर, जब सामूहिक नमाज के बाद कुर्बानी दी जाती है, ऐसे में नगर निकायों को कुर्बानी स्थलों का पूर्व-चिन्हांकन, व्यापक सफाई, पशु नियंत्रण एवं अपशिष्ट निस्तारण की जिम्मेदारी निभानी होगी। साथ ही प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पूर्णतः वर्जित रहेगी और कुर्बानी के पश्चात अपशिष्ट का निस्तारण सीलबंद वाहनों एवं कीटनाशकों जैसे चूना, मैलिथियान आदि के प्रयोग से किया जाएगा। खुले में रक्त या मांस के प्रवाह की अनुमति नहीं होगी और मांस की खुले में बिक्री और प्रदर्शन पर भी प्रतिबंध रहेगा।

जनस्वास्थ्य और नागरिक व्यवस्था बनाए रखने हेतु निकायों को बीटवार समर्पित टीमें लगानी होंगी, जन-जागरूकता हेतु मोहल्ला निगरानी समिति, शांति समिति, स्वच्छ भारत हरित पर्यावरण समिति और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। साथ ही नगर निकायों के सभी वरिष्ठ अधिकारी सतर्क रहेंगे और सभी संबंधित वाहनों को पूर्व में ही कार्यशील कर लिया जाये। कुर्बानी स्थलों पर बार-बार सैनिटाइजेशन भी सुनिश्चित किया जाये। इस दौरान जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य उपयोगिता सेवाओं के साथ समन्वय भी आवश्यक होगा।

गंगा दशहरा और जगन्नाथ रथयात्रा के आयोजन के लिए विशेष निर्देश

नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने कहा कि गंगा दशहरा और जगन्नाथ रथ यात्रा के अवसर पर सभी घाटों की सफाई, अर्पण कलश की व्यवस्था, विद्युत प्रकाश, प्रेरक स्लोगन, सामुदायिक शौचालयों की साफ-सफाई और “एक पेड़ माँ के नाम” थीम पर पौधरोपण जैसे कार्यों को अनिवार्य किया गया है।

इन आयोजनों के पहले सभी सड़कें गड्ढा मुक्त बनाई जाये और सिंगल यूज्ड प्लास्टिक प्रतिबंध का सख्ती से पालन किया जाए। साथ ही इन अवसरों पर सीएम योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुसार पूरे प्रदेश में ज़ीरो प्लास्टिक इवेंट्स को प्रोत्साहित किया जाएगा।

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

1 से 5 जून तक पूरे प्रदेश में विश्व पर्यावरण दिवस 2025 पर विशेष सफाई एवं जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान में प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ जन जागरूकता, ट्रिपल आर (रिड्यूस-रीयूज-रीसायकल) केंद्रों पर प्लास्टिक संग्रहण, स्कूल-कॉलेजों में पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिताएं तथा सोशल मीडिया पर #EndPlasticPollution और #WorldEnvironmentDay2025 जैसे हैशटैग से प्रचार-प्रसार शामिल है। साथ ही उन्होंने बताया कि त्योहारों के दौरान निर्बाध जल आपूर्ति को प्राथमिकता दी गई है और आवश्यकता पड़ने पर टैंकरों की तैनाती की जाएगी।जनसमस्याओं के समाधान हेतु क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय भी किया जाएगा। प्रतिदिन सुबह 5 से 9 बजे तक डिस्ट्रिक्ट कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से निगरानी की जाएगी।

बैठक के दौरान प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने कहा कि हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि त्यौहारों के दौरान शहरी वातावरण स्वच्छ, सुरक्षित और सामंजस्यपूर्ण बना रहे। सभी विभागों के साथ समन्वय कर हम नगर व्यवस्था, स्वच्छता और पर्यावरणीय जिम्मेदारी को बनाए रखने के लिए कार्य कर रहे हैं। नागरिकों की भागीदारी इस प्रयास की आधारशिला है और हम सभी से इस दिशा में सहयोग की अपील करते हैं।

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी का सिंगापुर और जापान दौरा संपन्न: एमओयू व निवेश प्रस्तावों से यूपी में 5 लाख रोजगार सृजन की उम्मीद

Posted by - February 26, 2026 0
यामानाशी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का चार दिवसीय सिंगापुर व जापान दौरा अभूतपूर्व रूप से सफल…
Mission Maidan

मिसालः खेलों की बढ़ी प्रेजेंस तो बढ़ने लगी अटेंडेंस

Posted by - March 21, 2025 0
लखनऊ/लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार “मिशन मैदान” (Mission Maidan) को सफलतापूर्वक अपनाते हुए जिले के…
DGP Prashant Kumar

पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर ही की है निष्पक्ष कार्रवाई: डीजीपी

Posted by - September 12, 2024 0
लखनऊ। सुल्तानपुर ज्वैलरी शॉप डकैती मामले में पुलिस ने साक्ष्यों की गहन जांच के बाद ही कार्रवाई काे अंजाम दिया…
yogi

ऑफिसर डेस्क प्रणाली से सचिवालय के कार्यों को नयी रफ्तार देगी योगी सरकार

Posted by - September 20, 2023 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) ने सचिवालय के कार्यों (Secretariat Work) में तेजी लाने, समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता के लिए…