mukhtar ansari

मुख्तार अंसारी के मौत की होगी न्यायिक जांच

300 0

बांदा। कुख्यात माफिया डॉन मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत के बाद शुक्रवार को डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के पैनल ने शव का लगभग ढाई घन्टे से अधिक समय में पोस्टमार्टम किया और इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। मुख्तार (Mukhtar Ansari) की मौत के बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है तो दूसरी ओर इस मौत की न्यायिक जांच के आदेश ही दिए गए हैं।

एक माह में जांच पूरी कर रिपोर्ट देने के निर्देश

मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की मौत मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं। बांदा के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने जिला कारागार बांदा के वरिष्ठ अधीक्षक के पत्र का संज्ञान लेकर यह आदेश दिए हैं। पत्र में मुख्तार अंसारी की मौत की न्यायिक जांच के लिए अधिकारी नामित करने का अनुरोध किया गया था।

माफिया मुख्तार को हुई सजा तो ट्विटर पर छाया योगी का बुलडोजर

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बांदा भगवान दास गुप्ता की कोर्ट ने एमपी एमएलए कोर्ट की अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गरिमा सिंह को जांच अधिकारी नामित किया है। एक माह के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।

पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर

मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के शव का पोस्टमार्टम हो जाने के बाद शव को गाजीपुर भेजने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किये गए हैं। बांदा और आसपास के जिलों के साथ ही पूरे प्रदेश में पुलिस और प्रशासन लगातार अलर्ट मोड पर है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल लगातार निगरानी कर रहा है और पुलिस-प्रशासन के अफसर स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

Related Post

CM Yogi

मत्स्य पालन पट्टा आवंटन के लिए अपनाएं ऑनलाइन प्रणाली: मुख्यमंत्री

Posted by - September 9, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने तालाबों/पोखरों के मत्स्य पालन हेतु आवंटन में स्थानीयता को वरीयता देने के निर्देश…
Gayatri Prajapati

लखनऊ : 22 फरवरी तक बढ़ी गायत्री प्रसाद प्रजापति की रिमांड

Posted by - February 21, 2021 0
लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय ने बेनामी संपत्ति के मामले में पूछताछ के लिए पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की रिमांड मांगी…
CM Yogi

जनता दर्शन में सीएम बोले- हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार

Posted by - March 6, 2025 0
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान उन्होंने करीब…
CM Yogi did special worship of Gurujan on Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी ने की गोरक्षनाथ एवं नाथपंथ के गुरुजन की विशिष्ट पूजा

Posted by - July 3, 2023 0
गोरखपुर। गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) के पावन पर्व पर सोमवार को गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शिवावतार…