Maha Kumbh

महाकुम्भ में सितारों का संगम, गंगा पंडाल में जलवा बिखेरेंगे शंकर महादेवन, कैलाश खेर, सोनू निगम और श्रेया घोषाल

261 0

प्रयागराज । महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) में सिर्फ देश और विदेश के श्रद्धालु गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में पवित्र डुबकी ही नहीं लगाएंगे, बल्कि वो बॉलीवुड के सितारों के संगम से भी सराबोर होंगे। मेला क्षेत्र में बन रहे गंगा पंडाल में ये सितारे पूरे महाकुम्भ के दौरान अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं के लिए इस आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महाआयोजन को और अधिक पावन बनाएंगे। इनमें सिंगर और कंपोजर शंकर महादेवन, कैलाश खेर, सोनू निगम,विशाल भारद्वाज, ऋचा शर्मा, जुबिन नौटियाल और श्रेया घोषाल जैसे सितारे अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस पूरे आयोजन को उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से आयोजित करेगा। इन कलाकारों की प्रस्तुतियों के लिए शेड्यूल भी प्रस्तावित किया गया है, लेकिन यह उनकी उपलब्धता पर निर्भर करेगा। आयोजन में सम्मिलित होने पर असमर्थता जताने पर उनकी जगह किसी अन्य कलाकार की प्रस्तुति का प्रयास किया जाएगा।

10 जनवरी से प्रस्तावित हैं आयोजन

प्रस्तावित योजना के अनुसार गंगा पंडाल में इन सितारों की प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। मेला क्षेत्र स्थित गंगा पंडाल में 10 हजार लोगों की मौजूदगी में यह कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा। इसके लिए शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि महाकुम्भ (Maha Kumbh) की शुरुआत भले ही 13 जनवरी से हो रही हो, लेकिन भक्तिमय सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत 10 जनवरी से ही हो जाएगी।

प्रस्तावित शेड्यूल के अनुसार 10 जनवरी को शुक्रवार के दिन फेमस सिंगर और म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर देंगे तो वहीं 11 जनवरी को प्रदेश की चर्चित लोकगायिका मालिनी अवस्थी अपनी प्रस्तुति से लोगों को मंत्र मुग्ध करेंगी।

कैलाश खेर और सोनू निगम जादुई आवाज का बिखेरेंगे जलवा

अपनी आवाज से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाले सिंगर कैलाश खेर भी महाकुम्भ (Maha Kumbh) में लोगों को अपनी भक्तिमय सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सराबोर करने के लिए उपस्थित रहेंगे। कैलाश खेर की प्रस्तुति के लिए 18 जनवरी का दिन प्रस्तावित है। इसी तरह 19 जनवरी की शाम को सोनू निगम भी श्रद्धालुओं के बीच अपनी जादुई आवाज का जलवा बिखेर सकते हैं।

फेमस लोकगायिका मैथिली ठाकुर 20 जनवरी को, कविता पौडवाल 31 जनवरी को, विशाल भारद्वाज एक फरवरी को, ऋचा शर्मा 2 फरवरी को, जुबिन नौटियाल 8 फरवरी को, रसिका शेखर 10 फरवरी को, हंसराज रघुवंशी 14 फरवरी को और श्रेया घोषाल 24 फरवरी को अपनी सुरीली आवाज से श्रद्धालुओं को आध्यात्म और श्रद्धा के रस में सराबोर करेंगे।

Related Post

पुष्पा दुबे

पुष्पा दुबे ने जीवन की जमा पूंजी 1.10 करोड़ रुपये कोरोना से जंग के लिए कर दिया दान

Posted by - June 14, 2020 0
लखनऊ। कोरोना महामारी से लड़ाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोगों की अपील पर हर कोई बढ़चढ़ मदद कर रहा…

विपक्ष ने पूछा कहां है दो करोड़ रोजगार? भाजपा प्रवक्ता बोले अब लोग नौकरी नहीं अपना काम कर रहे

Posted by - August 6, 2021 0
कोरोना संकट के बीच देश इस वक्त महंगाई एवं बेरोजगारी से बुरी तरह से जूझ रहा है, ऐसे में विपक्ष…
Jagdeep Dhankar

देवभूमि उत्तराखंड ने समान नागरिक संहिता को वास्तविकता बना दिया है: जगदीप धनखड़

Posted by - January 27, 2025 0
देहारादून। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने सोमवार को खुशी व्यक्त की और कहा कि यह एक शुभ दिन है…
UP will be made insect free with the automatic machines used in Maha Kumbh

महाकुम्भ में इस्तेमाल ऑटोमैटिक मशीनों से पूरे यूपी को बनाएंगे इंसेक्ट फ्री, पहली बार होगा प्रयोग

Posted by - March 3, 2025 0
प्रयागराज : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर महाकुम्भ (Maha Kumbh) में इस्तेमाल की गई अत्याधुनिक मिस्ट ब्लोअर…