Agra Fort

आगरा फोर्ट में ‘लाइट एंड साउंड शो’ का लुत्फ उठा सकेंगे पर्यटक

378 0

आगरा। ताजनगरी में पर्यटकों का रात्रि प्रवास बढ़ाने और पर्यटन उद्योग को नई ऊर्जा देने के लिए योगी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। ताजमहल का दीदार करने आने वाले पर्यटक अब आगरा किले (Agra Fort) में लाइट एंड साउंड शो का लुत्फ उठा सकेंगे। 31 जुलाई तक लाइट एंड साउंड शो शुरू होना है। जल्द ही ट्रायल शुरू हो जाएगा। उत्तर प्रदेश पर्यटन और पुरातत्व विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

आगरा किले (Agra Fort) में मुगल बादशाह, आगरा की संस्कृति, शिवाजी के आगरा आगमन को दर्शाते हुए लाइट एंड साउंड शो तैयार किया गया है। इसका 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

सॉफ्टवेयर इंस्टॉलेशन के साथ शो में चलने वाली क्रिएटिव फिल्म भी फाइनल की जा चुकी है। उत्तर प्रदेश पर्यटन द्वारा लाइट एंड साउंड शो के शाम सात से रात 10 बजे तक होगा।

टूरिस्ट गैप एनालिसिस को लेकर तैयार की जाएगी डीपीआर

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दीप्ति वत्स ने बताया कि लाइट एंड साउंड शो की तैयारियां आखिरी दौर में है। जल्द ही काम पूरा कर लिया जाएगा। एएसआई से अनुमति मिलते ही लाइट एंड साउंड के ट्रायल भी शुरू कर दिया जाएगा। लाइट एंड साउंड शो में रोजाना दो शो होंगे। इससे ताजनगरी आने वाले पर्यटक आगरा की संस्कृति को जानने का मौका मिलेगा। साथ ही पर्यटन उद्योग को भी फायदा मिलेगा।

Related Post

फोन पर रैली संबोधित करते हुए बोले योगी, ममता ने नहीं दी हेलीकॉप्टर उतारने की मंजूरी

Posted by - February 3, 2019 0
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी के हेलीकॉप्टर उतरने के लिए बंगाल सरकार ने मंजूरी नहीं दी। सीएम उत्तर…
benefits of farmer rail scheme

मन की बात : कोरोना काल में किसान बने बड़ा सहारा, जानिए किसान रेल स्कीम के यह फ़ायदे

Posted by - August 9, 2020 0
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात में ‘किसान रेल’योजना के बारे में बताया है। ऑस योजना…

साउथ चाइना सी में चीनी जहाजों की घुसपैठ से नाराज मलेशिया, चीन के राजदूत को भेजा समन

Posted by - October 6, 2021 0
नई दिल्ली। मलेशिया और चीन के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। मलेशिया के विदेश मंत्रालय की तरफ…
Kabir Panth followers support CM Yogi’s vision of "Ekta Ka Maha kumbh"

कबीरपंथी भी सीएम योगी के “एकता के महाकुम्भ” के संकल्प का कर रहे समर्थन

Posted by - February 5, 2025 0
महाकुम्भ नगर। विश्व के सबसे बड़े धार्मिक, आध्यात्मिक सम्मेलन महाकुम्भ (Maha Kumbh) में भारत की सनातन आस्था से जुड़े हुए…