CM Yogi

सदन में स्वस्थ चर्चा से प्रदेश का विकास और जनता की समस्याओं का होता है समाधान: सीएम योगी

224 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शीतकालीन सत्र से पहले रविवार को राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ सर्वदलीय बैठक की। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की मौजूदगी में हुई बैठक में सीएम योगी ने कहा कि सदन में स्वस्थ चर्चा से प्रदेश का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान होता है। हम सभी जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के मुद्दों, उनकी समस्याओं को लेकर सदन में सुचारू रूप से चर्चा करनी चाहिए। मुख्यमंत्री व विधानसभा ने सदन के कुशल संचालन के लिए सभी दलों का सहयोग मांगा।

सदन के संचालन में न हो कोई बाधा, सभी रखें इसका ध्यान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सर्वदलीय बैठक में कहा कि सदन सार्थक चर्चा का माध्यम होता है। इससे ही प्रदेश के विकास कार्यों को रफ्तार मिलती है। साथ ही समस्याओं का समाधान होता है। सदन के संचालन में किसी प्रकार की बाधा न हो, सभी को इसका ध्यान रखना चाहिये।

सदन को ज्यादा से ज्यादा समय तक संचालित किया जाए, इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास में योगदान देने के लिए सभी दलों के नेताओं को भी प्रयास करने चाहिए।

यह रहे सर्वदलीय बैठक में उपस्थित

इस अवसर पर वित्त व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, कांग्रेस विधायक अनुराधा मिश्रा मोना, जनसत्ता दल के रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया, अनिल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Related Post

शराब माफिया गिरोह के विरूद्ध की गयी प्रभावी कार्यवाही पर राज्य सरकार ने मुजफ्फरनगर की पुलिस टीम दिया दो लाख रूपये का इनाम

शराब माफिया गिरोह के विरूद्ध की गयी प्रभावी कार्यवाही पर राज्य सरकार ने मुजफ्फरनगर की पुलिस टीम दिया दो लाख रूपये का इनाम

Posted by - March 5, 2021 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में कुख्यात अपराधियों  की धर-पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत जनपद…
Amit Shah

साइबर सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा का अभिन्न अंग, केंद्र इसे मजबूत करेगी: अमित शाह

Posted by - June 20, 2022 0
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सोमवार को कहा कि साइबर सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा (Cyber security…
cm yogi

सीएम योगी ने स्वास्थ्य सेवाओं को टेक्नोलॉजी से जोड़ने पर दिया बल

Posted by - December 11, 2022 0
वाराणसी। यूपी के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बहुत शीघ्र टेली कंसल्टेंसी और टेली मेडिसिन जैसी सुविधाओं से लैस होंगे।…