CM Dhami

राहुल गांधी हमेशा बचकानी बातें करते हैं, उनमें कोई गंभीरता नहीं : मुख्यमंत्री धामी

300 0

लखनऊ। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को उप्र के बहराइच संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी आनन्द गोंड के पक्ष में आयोजित ‘रोड-शो’ में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने बहराइच की जनता से भाजपा प्रत्याशी आनन्द गोंड के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर उन्हें भारी मतों से विजय बनाकर प्रधानमंत्री को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देने का आग्रह किया।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि तीन चरणों के मतदान में जनता के आशीर्वाद से भाजपा 200 सीटों पर आगे हैं। आने वाले 4 चरणों में भाजपा निश्चित ही 400 पार जायेगी। उन्होंने कहा कि बहराइच की जनता भाजपा प्रत्याशी आनन्द गोंड को आशीर्वाद देने वाली है।

विपक्ष की दूषित मानसिकता को जनता के सामने लाना है: एके शर्मा

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के साथ भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है। आज भारत का मान सम्मान स्वाभिमान पूरे विश्व में बड़ा है। भारत देश विकसित भारत की राह पर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने (CM Dhami) विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी हमेशा बचकानी बातें करते हैं, उनमें कोई गंभीरता नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उनके गठबंधन के लोग सर्जिकल स्ट्राइक, सनातन धर्म, भगवान राम के अस्तित्व पर हमेशा प्रश्न उठाते रहे हैं।

Related Post

पीएम मोदी

बंगाल में ममता पर गरजे पीएम मोदी, बोले – पाकिस्तान से बदला लेने पर दीदी को हो रहा था दर्द

Posted by - April 3, 2019 0
पश्चिम बंगाल। सिलीगुड़ी में पीएम मोदी ने सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जो लोग टीएमसी…
AK Sharma

उपभोक्ताओं का उत्पीड़न करने के बजाय, तत्काल राहत पहुंचाने के हों प्रयास: एके शर्मा

Posted by - September 5, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए0के0 शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि सभी विद्युत कार्मिक अपनी…

पीएम मोदी ने राजस्थान को दी बड़ी सौगात, 4 नए मेडिकल कालेज की रखी नींव

Posted by - September 30, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजस्थान को 4 मेडिकल कॉलेजों की सौगात दी…