CM Dhami

विषय विशेषज्ञों के सुझाव से खेल विश्व विद्यालय की जाए विकास की कार्रवाई: सीएम धामी

454 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि खेल विश्वविद्यालय के लिए अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही खेल और आवश्यक शैक्षणिक गतिविधियों के लिए इस क्षेत्र के विषय विशेषज्ञों के सुझाव लेकर कार्रवाई की जाये।

बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राज्य में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विशेषज्ञों के सुझाव के आधार पर खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के संबंध में अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि हल्द्वानी स्थित खेल मैदान का बेहतर तरीके से उपयोग हो सके, इसके लिए हल्द्वानी में भी खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए संभावनाएं तलाशी जाएं। इसके लिए आवश्यक अतिरिक्त भूमि की व्यवस्था पर भी उन्होंने ध्यान देने के लिए कहा है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं। राज्य में युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। 2024 में उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना है। नई खेल नीति में खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किये गये हैं। राज्य में खेल विश्वविद्यालय बनने से राज्य के युवाओं को खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने बांटे 824 एएनएम को नियुक्ति पत्र

बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधू, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, दिलीप जावलकर, महानिदेशक यूकॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत, खेल निदेशक जितेन्द्र सोनकर उपस्थित थे।

Related Post

CM Dhami

बीसी खण्डूडी ने मनाया 91वां जन्मदिन, मुख्यमंत्री ने घर पहुंचकर दी शुभकामनाएं

Posted by - October 1, 2024 0
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री मेजर जनरल (से.नि.) बीसी खण्डूडी ने मंगलवार को अपना 91वां…

नवाब मलिक का नया आरोप, क्रूज पर मौजूद था वानखेड़े का दाढ़ी वाला दोस्त

Posted by - October 27, 2021 0
मुंबई। आर्यन खान ड्रग मामले में महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक और एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े…
pm modi

पीएम मोदी ने आईएसपीए का किया उद्घाटन, कहा-भारत को इनोवेशन का नया सेंटर बनाना हमारा उद्देश्य

Posted by - October 11, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को इंडियन स्पेस एसोसिएशन की शुरुआत कर दी है। उन्‍होंने इसका शुभारंभ वीडियो कांफ्रेंसिंग…